Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जिंदा कुत्ते को जमीन में गाड़ा, एनिमल राइट्स ने दोषी को पकड़ने लिए रखा 10 लाख का इनाम

dog, dog buried, dog buried alive, alive dog live, कुत्ता, कुत्ते को दफनाया, जिंदा कुत्ते को दफनाया

जॉर्जिया। जॉर्जिया में एक आदमी को पकड़ने के लिए 15000 डॉलर (10 लाख) की ईनामी राशी रखी गई है और आप उस क्रूर आदमी का गुनाह जानोगे तो शायद आपको इंसान होने पर भी शर्म आ जाएगी। उस आदमी का गुनाह वाकय में इतना बेशर्मी भरा है कि हमें सोचने को मजबूर करता है कि कैसे कोई इंसान बेजुबान जानवर के साथ इस तरह का अत्याचार कर सकता है। एट्लांटा के निकट जॉर्जिया में किसी ने एक जिंदा कुत्ते को जमीन में गाड़ा दिया।

जमीन से कुत्ते की नाक दिख रही थी

जमीन से कुत्ते की नाक दिख रही थी

एरिक परड्यु नाम के शख्स ने सबसे पहले देखा कि जमीन में एक कुत्ता बुरी तरह से दबा हुआ है और उस कुत्ते की नाक जमीन से दिखाई दे रही है। पेरड्यु ने उसे जल्दी से निकाला और करीब आधे घंटे बाद अंतत: वो फ्री हुआ। बाहर निकालते ही परड्यु उसे हॉस्पिटल ले गया।

वाहन गुजरते गए वो जिंदगी और मौत के बीच लड़ता रहा

वाहन गुजरते गए वो जिंदगी और मौत के बीच लड़ता रहा

परड्यु ने उस कुत्ते का नाम लुलु रखा है। डॉक्टरों का कहना है कि लुलु करीब तीन दिन से जमीन में ही दबा रहा और उस वक्त उसके ऊपर से कई वाहन गुजरते गए जिसकी वजह से लुलु को अंदर कई चोटें आती गई। वहीं परड्यु का मानना है कि लुलु जमीन में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ता रहा और वह जिंदा रहा तो इसकी वजह बारिश और ठंडा मौसम है।

परड्यु उसे एडोप्ट करना चाह रहा था, लेकिन...

परड्यु उसे एडोप्ट करना चाह रहा था, लेकिन...

परड्यु ने कहा कि 'जिस वक्त हम उसे निकाल रहे थे तब उसे पता लग गया था कि मेरी कोई मदद करने आया है। लुलु जब जमीन से फ्री हुआ तो वो हमारे हाथों में ही लेट गया लेकिन उसकी शरीर से कोई बड़ी हलचल नहीं हो रही थी, सिर्फ सांसे चल रही थी। मैं लुलु को एडोप्ट करना चाह रहा था लेकिन अगले ही दिन होस्पीटल से कॉल आया कि हम लुलु को नहीं बचा सके'।

आपको वो क्रूर इंसान कहीं मिले तो उसे भी गाड़ देना

आपको वो क्रूर इंसान कहीं मिले तो उसे भी गाड़ देना

परड्यु अपनी बात को पूरी करते हुए आगे कहते हैं कि 'किसी ने भी अगर उस क्रूर इंसान को देखा है तो प्लीज दो दिन के लिए ही सही उसे भी जमीन में गाड़ देना। मैं देखना चाहता हूं कि आखिर वो कैसे फील करता है'।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+