पृथ्वी से चंद्रमा की है कितनी दूरी? जहां जा रहा Chandrayaan-3, जानिए

चंद्रयान को लैंडर को चांद तक पहुंचने में करीब 45 से 50 दिन लगेंगे। ये सफर आसान नहीं है। ऐसे में सवाल है कि चंद्रयान किस स्पीड से चांद की ओर बढ़ रहा है।

Distance of Moon from Earth: चंद्रयान-3 को चंद्रमा तक का सफर पूरा करने में 40 से 50 दिन का समय लगेगा। दरअसल, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी 384,400 किलोमीटर है। चन्द्रमा और पृथ्वी सौर मंडल का एक प्राकृति उपग्रह है। चंद्रमा को पांचवा उपग्रह माना जाता है।

चंद्रमा सौरमंडल पांचवा सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह (natural satellite) है। चंद्रमा का आकार गेंद की तरह है। ये ग्रह बिल्कुल गोलाकार दिखता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये है कि इसके पास खुद का प्रकाश नहीं है। ये सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। पृथ्वी चंद्रमा से दूरी 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर है, जो कि पृथ्वी के व्यास के लगभग 30 गुना है।

Distance of Moon from Earth

चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। दरअसल, चांद पृथ्वी को केंद्र मान कर चक्कर नहीं लगाता। इसलिए इसके बीच की दूरी समय-समय पर घटती बढ़ती रहती है। पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा जिस कक्षा में भ्रमण करता है उसका शेप अंडाकार है। एक स्थिति ऐसी भी आती है जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम होती है। इसे पेरिगी कहा जाता है। पेरिगी में, चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 363,104 किलोमीटर (225,623 मील) दूर है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में एक यंत्र है जो इसकी दूरी को और सटीकता से माप सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+