डिनर डेट पर गया था कपल- दिल चुराने की जगह लड़के ने कर दिया ऐसा काम, अब ढूंढ रही है पुलिस
नई दिल्ली। डिनर डेट पर अक्सर लोग बेशकीमती पल और पार्टनर का दिल चुराने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर कोई दिल के बजाए कोई पार्टनर के क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप (मैकबुक) और मोबाइल फोन पर ही हाथ साफ कर दे तो? ऐसा हुआ है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में युवती संग डिनर डेट पर गए एक युवक ने खाना खाने के बाद युवती का क्रेडिट कार्ड, मैकबुक समेत कई चीजें चोरी कर ली। शुरू में लड़की को इस बारे में कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब उसे सामान गायब होने का पता चला तो वह सन्न रह गई। रोचक बात ये थी कि जब उसका सामान गायब हुआ तभी से उसके साथ डेट पर गया हुआ शख्स भी गायब हो गया था। युवती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
रेस्त्रां में खाना खाने के बाद एक दूसरे से बात कर रहे थे दोनो तभी
जानकारी के मुताबिक घटना बीते 19 नवंबर की है। न्यूयॉर्क में स्टेटन द्वीप में एक शख्स डिनर डेट पर आया हुआ था। उसके साथ एक लड़की भी थी। दोनों रेस्त्रां में खाने-पीने के बाद बैठे हुए थे। अचानक वह शख्स वहां से रफूचक्कर हो गया। खास बात यह है कि इसी दौरान लड़की का क्रेडिट कार्ड और मैकबुक भी गायब हो गया था। मगर उसे इस बारे में बाद में पता लगा।
जब कार्ड से हुई शॉपिंग तब चला पीडि़ता को पता
पीड़िता को इस बारे में तब पता लगा, जब शख्स ने उसके क्रेडिट कार्ड के जरिए ‘सीवीएस', ‘एचएंडएम' और ‘औ बॉन पेन' से खरीदारी भी की थी। जानकारी होने पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान अंटोनियो रुइज के रूप में की है, जिसकी उम्र 30-40 साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस कर रही है छानबीन
पुलिस ने इस बारे सोमवार रात को बताया कि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि उन दोनों ने कहां खाना खाया था और कैसे वे एक-दूसरे से मिले थे। पुलिस ने अंटोनियो की तस्वीर सोमवार को जारी की है और उसके बारे में लोगों से किसी प्रकार की भी सूचना मिलने पर बताने के लिए कहा है।
Read Also- पति को सोता छोड़ ब्वॉयफ्रेंड के पास चली गई थी ये दुल्हन, 6 दिन में कर ली दूसरी शादी