चुनावी मैदान में बराक ओबामा, हिलेरी को बनवाएंगे राष्‍ट्रपति

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा एक बार फिर से चुनाव के मैदान में उतरने जा रहे हैं। राष्‍ट्रपति ओबामा का दूसरा कार्यकाल जनवरी 2017 में खत्‍म होगा और इस वर्ष नवंबर में अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

Did you hear US President Barack Obama again in Presidential war

हिलेरी के लिए मांगेगे वोट

नियम के मुताबिक ओबामा दो बार से ज्‍यादा चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लेकिन इस बार वह हिलेरी क्लिंटन के लिए जनता से वोट मांगते नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2008 में जब हिलेरी चुनाव हारी थीं तो उसकी वजह राष्‍ट्रपति ओबामा ही थे।

सर्वे के नतीजों से बेचैन ओबामा

दरअसल इस समय अमेरिका में हुए अलग-अलग सर्वे में जो नतीजे आए हैं उनके मुताबिक रिपब्लिकन और बिजनेस टायकून डोनाल्‍ड ट्रंप सबसे आगे चल रहे हैं। डेमोक्रेटिक और ओबामा एडमिनिस्‍ट्रेशन में विदेश मंत्री रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन उन्‍हें कड़ी टक्‍क्‍र दे रही हैं।

चुनावों को ओबामा ने बताया अहम

व्हाइट हाउस का कहना है कि इन चुनावों में काफी चीजें दांव पर हैं और चुनावों को जरा भी हल्‍के में नहीं लिया जा सकता है। व्‍हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्‍ट की मानें तो इन चुनावों के नतीजें अमेरिका और दुनिया के लिए काफी अहम होंगे।

बहस में शामिल होंगे ओबामा

ओबामा मानते हैं कि उनके बाद आने वाला व्यक्ति पिछले सात या आठ वर्षों में अमेरिका की तरक्‍की को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। व्‍हाइट हाउस के मुताबिक राष्‍ट्रपति ने फैसला किया है कि वह गर्मियों और सर्दियों में होने वाली बहस में अपना काफी समय देने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+