मारा गया ढाका हमले का 'नंबर दो' सरगना
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले के दूसरे नंबर के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मार गिराया है। मारे गए आतंकी का नाम तमीम अहमद चौधरी है। उसके साथी उसे मुराद या मेजर मुराद के नाम से बुलाते थे।

बांग्लादेश पुलिस को बड़ी कामयाबी
डिटेक्टिव ब्रांच के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सनवर हुसैन ने बताया कि उन्हें आतंकी मुराद को एक घर में छुपे होने का पता चला था।
जिसके बाद उन्होंने छापेमारी करके उसे पकड़ने की योजना बनाई थी। इसी दौरान फायरिंग वह मारा गया। मामला ढाका के रूपनगर इलाके का है।
मारा गया आतंकी तमीम अहमद चौधरी जमातुल मुजाहीदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का सदस्य था। इससे पहले बांग्लादेश पुलिस ने ढाका हमले के मास्टरमाइंड समेत चार आतंकियों को मारने का दावा किया था।
छापेमारी के दौरान फायरिंग में मारा गया आतंकी
बता दें कि 2 जून को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे में कुछ आतंकियों ने हमला किया और करीब 20 लोगों की जान ले ली।
इस हमले में मारे गए लोगों में एक भारतीय लड़की तारीषी जैन भी थी।
उस समय इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली लेकिन बांग्लादेश की सरकार ने हमले के पीछे आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) को जिम्मेदार बताया था।












Click it and Unblock the Notifications