अब प्रधानमंत्री के भाषण भी तैयार करने लगा ChatGPT, AI द्वारा नोट्स पढ़कर हैरान हुईं इस देश की PM

मौजूदा दौर में ChatGPT दुनिया का सबसे लोकप्रिय एआई प्रोग्राम है। इसे ओपेन एआई नाम की कंपनी ने बनाया है और माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें एक बिलियन डॉलर का निवेश किया है। पहली बार किसी देश की पीएम ने इसकी मदद से तैयार भाषण पढ़ा है

Mette Frederiksen

बीते 6 महीने से तकनीक की दुनिया में ChatGPT छाया हुआ है। जितनी इसकी प्रशंसा हो रही है उतनी ही इसके नुकसान भी बताए जा रहे हैं। कई कंपनियां अब खुल कर इसका इस्तेमाल कर रही हैं।

इस बीच पहली बार हुआ है जब किसी देश की प्रधानमंत्री ने ChatGPT का इस्तेमाल करते हुए संसद में भाषण दिया है। डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसन ने पहली बार संसद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT द्वारा तैयार किए गए नोट्स से भाषण दिया।

डेनिश सरकार की प्रमुख मेटे फ्रेडरिकसन ने संसद में बुधवार को एक पारंपरिक भाषण देते हुए सांसदों से कहा, "अभी जो मैं पढ़ रही हूं, वह मैंने नहीं लिखा। न ही किसी इंसान ने इस नोट्स को तैयार किया है। यह तो ChatGPT द्वारा तैयार नोट्स है।"

ChatGPT द्वारा तैयार किए गए भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि AI आकर्षक और भयानक दोनों है। पीएम ने कहा कि भले ही यह सरकार के कार्यक्रमों और प्रतीकों पर सवाल नहीं उठाता है लेकिन जो यह करता है वह आकर्षक और भयानक दोनों है

आपको बता दें कि ChatGPT पिछले साल के अंत में सुर्खियों में आ गया था, जब इसने कुछ संकेतों की मदद से निबंध, कविताएं लिखना शुरू किया था।

ChatGPT को लेकर चल रहे विवाद के बीच एपल ने इस एआई टूल को अपने कर्मचारियों के लिए बैन कर दिया है। इसके साथ ही एपल ने अन्य एआई चैटबॉट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। एपल ने इसका कारण सुरक्षा को बताया है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि ChatGPT को कंपनी की गुप्त फाइलों तक पहुंच न हो इसलिए इसे बैन किया गया है। न सिर्फ टेक कंपनियां बल्कि कई यूनिवर्सिटी में भी इस पर बैन लगा दिया गया है।

विश्वविद्यालयों का कहना है कि ChatGPT के प्रयोग से छात्रों को बना बनाया उत्तर और रिसर्च वर्क मिल जा रहा है। इससे उनकी सीखने की क्षमता प्रभावित हो रही है। चीन, रूस, ईरान के अलावा ChatGPT को यूरोपीय देशों ने भी नकारना शुरू कर दिया है।

इटली ने भी इस ओपन एआई सोर्स को बैन कर रखा है। इटली की डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने लोगों के डेटा को संरक्षित करने के लिए ये फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+