डेनमार्क में कई झटकों से कांपी धरती, वैज्ञानिक कर रहे हैं रहस्यमयी 'ध्वनि तरंगों' की ओर इशारा
डेनमार्क में आए भूकंप की तरह के कई झटकों को लेकर वैज्ञानिक अभी भी उलझे हुए हैं। उन्हें इसके पीछे 'ध्वनिक दबाव तरंगों' के होने का अनुमान है, लेकिन स्रोत का पता नहीं कर पाए हैं।

डेनमार्क में एक के बाद एक आए कई झटकों ने वैज्ञानिकों का माथा चकरा कर रख दिया है। ये झटके उसके बाल्टिक द्वीप के बोर्नहोम में महसूस किए गए हैं। वैज्ञानिकों का अब कहना है कि इन झटकों के पीछे 'ध्वनिक दबाव तरंगें' हैं, लेकिन इनका स्रोत अज्ञात है।
'भूकंप की वजह से नहीं आए झटके'
डेनमार्क में शनिवार को शुरू में तो यही समझा गया कि धरती भूकंप की वजह से हिचकोले खा रही है। फिर भूकंपविज्ञानी ने बताया कि दक्षिण की ओर 140 किलोमीटर दूर पोलैंड में हुए नियंत्रित विस्फोट की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन, सोमवार को डेनमार्क और ग्रीन लैंड के जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से साफ कर दिया गया कि इन झटकों की वजह 'भूकंप नहीं है।'
अज्ञात स्रोत से पैदा हुए दबाव तरंगें जिम्मेदार-जियोलॉजिकल सर्वे
यह वहां भूकंप पर नजर रखने वाली आधिकारिक संस्था है, जिसके मुताबिक यह सारा कुछ 'वातावरण में एक घटना से पैदा हुई दबाव तरंगों' की वजह से हो रहा है। लेकिन, उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ये (तरंगें) 'अज्ञात स्रोत' से आई हैं।
झटके भूकंप की तरह थे- स्थानीय लोग
वहीं GEUS ने कहा कि 'भूकंपविज्ञानी बता सकते हैं कि पोलैंड में एक नियंत्रित विस्फोट से झटके आने की संभावना नहीं है, जो कि बोर्नहोम में आए पहले झटके से ठीक पहले किया गया था।' GEUS ने कहा है कि उसे बोर्नहोम से 60 से ज्यादा लोगों से पता चला कि 'यह झटके भूकंप की तरह' थे।
झटकों के दौरान लोगों ने वहां क्या महसूस किया गया?
शनिवार को दोपहर बाद जब झटके महसूस किए जा रहे थे तब वहां से 'एक गहरी गड़गड़ाहट की आवाज आ रही थी, जमीन हिल रही थी, कान में बदलता दबाव हुआ दबाव महसूस किया जा रहा था', ऐसी बातें रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि, इस घटना में कोई भी चोटिल नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक भी लोगों ने उसे झटकों के बारे में सूचना दी थी।
एनाकोंडा23 अभ्यास से जुड़ा है मामला?
डेनमार्क की मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इन झटकों की वजह से एक घर की दीवार में दरार पड़ गई। GEUS ने कहा है कि इन झटकों की तीव्रता 2.3 मापी गई। पोलैंड के अधिकारियों का कहना है कि उस दौरान उस्तका में एनाकोंडा23 अभ्यास चल रहा था, जिसमें फाइटर जेट शामिल थे और फायरिंग की जा रही थी।
Recommended Video
सितंबर के विस्फोट के जिम्मेदारों का अभी तक पता नहीं
डेनमार्क स्थित बोर्नहोम बाल्टिक सागर में स्थित एक द्वीप है, जहां की आबादी 40,000 है। यह स्वीडन के दक्षिण, जर्मनी के उत्तरपूर्व और पोलैंड के उत्तर में है। यहीं पिछले साल नॉर्ड स्ट्रीम विस्फोट किए गए थे। अभी तक अधिकारी यह बता पाने मे नाकाम रहे हैं कि सितंबर में गैस पाइप लाइनों में हुए विस्फोट के पीछे कौन लोग थे। (स्रोत: एपी और ब्लूमबर्ग)
क्योंकि, जबतक ये सारी कड़ियां आपस में नहीं जुड़ जातीं, वहां के लोगों में इस घटना को लेकर एक दहशत का माहौल बना रहेगा। क्योंकि, यदि यह प्राकृतिक घटना है तो उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता। लेकिन, अगर इसमें मानवीय पहलु शामिल है तो उसके उपाय तो खोजे जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications