डेमोक्रेट्स को भरोसा हिलेरी क्लिंटन ही होंगी अगली राष्‍ट्रपति

डेमोक्रेट्स को भरोसा उनकी पार्टी की हिलेरी क्लिंटन ही बनेंगी अमेरिका की अगली राष्‍ट्रपति। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा पूर्व राष्‍ट्रपति रोनाल्‍ड रीगन से भी ज्‍यादा लोकप्रिय।

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्‍ट्रपति के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस बार के अमेरिकी चुनाव पिछले सभी चुनावों के मुकाबले कहीं ज्‍यादा विवादित और सुर्खियों में है। वजह है राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार यानी डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप।

us-elections-350

ओबामा सबसे सफल

डेमेाक्रेट पार्टी के समर्थन वाली वेबसाइट ऑक्‍यूपाईडेमोक्रेट को इस बात का पूरा भरोसा है कि क्लिंटन ही अमेरिका की अगली राष्‍ट्रपति होंगी।

सिर्फ इतना ही नहीं पार्टी ने अपने राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को इतिहास में रोनाल्‍ड रीगन से भी जयादा लोकप्रिय राष्‍ट्रपति करार दिया है।

वेबसाइट ने लिखा है कि कई माह से जारी नस्‍लवादी कैंपेन का अब अंत होने जा रहा है। इस पूरे कैंपेन में राष्‍ट्रपति ओबामा किसी तूफान से निकले हुए मालूम पड़ते हैं और अब वह अमेरिकी इतिहास के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।

बिल क्लिंटन का भी जिक्र

वेबसाइट की मानें तो अपने दूसरे कार्यकाल के समय रीगन जितना लोकप्रिय नहीं थे, ओबामा उससे कहीं ज्‍यादा लोकप्रिय हैं। हालांकि वेबसाइट ने पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन को ओबामा की तुलना में थोड़ा ज्‍यादा लोकप्रिय करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+