गाजा में युद्ध विराम जल्द, UNSC ने उठाई मांग, प्रस्ताव पारित, US ने वोटिंग से बनाई दूरी

इजरायल और हमास के बीच गाजा में जारी संघर्ष के विराम की पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मांग की है। इसको लेकर यूएनएससी ने एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें मुस्लिम धर्म के पवित्र महीने रमजान के दौरान तत्काल युद्धविराम की मांग की गई है।

गाजा में पिछले पांच महीन ने इजरायल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। रमजान के महीने में हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार (25 मार्च) को एक बैठक की, जिसमें तत्काल युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा गया।

Demand for early ceasefire

इस प्रस्ताव पर 14 अन्य सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया जबकि अमेरिका ने वोटिंग ने से दूरी बनाई। दरअसल, इस प्रस्ताव का यूएनएससी में मसौदा सुरक्षा परिषद में अरब गुट के सदस्य अल्जीरिया द्वारा तैयार किया गया था। जिसे स्लोवेनिया और स्विटजरलैंड कई देशों ने समर्थन दिया।

प्रस्ताव में गाजा में स्थायी और टिकाऊ युद्धविराम की मांग की गई है। बता दें कि हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को पकड़े गए बंधकों को मुक्त कर दिया है। ऐसे में प्रस्ताव के तहत रूस ने युद्धविराम हटाने पर आपत्ति जताई। जिसके बाद यूनएनएसी में इस पर वोटिंग हुई। लेकिन प्रस्ताव नहीं पारित हो पाया।

बेंजामिन नेतन्याहू रद्द की इजरायली प्रतिनिधि मंडल की यात्रा
वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वोटिंग में अमेरिका की अनुपस्थिति से इजराइल नाराज हो गया है। यूएनएससी के प्रस्ताव पर वोटिंग से दूरी बनाने के बाद इजरायल ने एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की वाशिंगटन यात्रा रद्द कर दी। दरअसल, इजराइल ने संघर्षविराम प्रस्ताव का विरोध नहीं करने के अमेरिका के रुख से नाराज है। दरअसल, यूएनएससी के प्रस्ताव में हमास की ओर से बंधक बनाए गए इजराइली नागरिकों की रिहाई की शर्त शामिल नहीं की गई है। ऐसे में इजराइल ने अमेरिका पर सिद्धांतों से पीछे हटने का आरोप लगाया है।

वहीं यूएनएससी के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्त करते हुए लिखा कि सुरक्षा परिषद ने गाजा में एक लंबे समय से प्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को जल्द लागू किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+