केजरीवाल के बयान पर भारत ने सिंगापुर को दी सफाई, उच्चायुक्त बोले-दिल्ली CM का बयान भारत का स्टैंड नहीं

नई दिल्ली, मई 19: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सिंगापुर वैरिंएट को लेकर किए गए ट्वीट पर सिंगापर सरकार ने नाराजगी जाताई है। इस मामले में कल सिंगापुर के उच्चायुक्त ने ट्वीट कर सीएम केजरीवाल के दावों को खारिज कर दिया था। अब एक बार फिर से सिंगापुर सरकारी की ओर से इस मामले पर बयान जारी किया गया है। सिंगापुर के उच्चायुक्त ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री की टिप्पणी से हमारी (भारत-सिंगापुर) कोविड के खिलाफ लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Recommended Video

    Singapore Corona Variant: Arvind Kejriwal के बयान पर विवाद, भारत को देनी पड़ी सफाई | वनइंडिया हिंदी
    Delhi CM doesnt speak for India, and that the comments made were irresponsible: Simon Wong

    भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग ने कहा है कि, हमें खुशी है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तीन मजबूत प्वाइंट रखे हैं। पहला, भारत और सिंगापुर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मजबूत पार्टनर हैं। दिल्ली सीएम के दावों का मतबल ये नहीं कि ये भारत का दावा है। दिल्ली के सीएम द्वारा दिए गए बयान गैरजिम्मेदाराना थे। मैं कहूंगा कि हम इस प्रकरण को समाप्त करना चाहेंगे क्योंकि भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों ने बात की थी और हम उन आश्वासनों से प्रसन्न हैं।

    साइमन वॉन्ग ने कहा है कि, इस सुबह हमने सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त कुमारन को बुलाया और दिल्ली के एक बड़े व्यक्ति द्वारा सिंगापुर में कोरोना वैरिएंट को लेकर बिना तथ्यों के दावा करने पर आपत्ति जताई। बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास कोरोना वैरिएंट को लेकर दावा करने का कोई अधिकार नहीं है।

    सिंगापुर के उच्चायुक्त ने कहा कि, दिल्ली के सीएम की टिप्पणी हमारी (भारत-सिंगापुर) कोविड के खिलाफ लड़ाई को प्रभावित नहीं करेगी। जैसा कि कल और आज देखा गया, चिकित्सा सहायता के परिवहन के साथ, हम एक साथ काम कर रहे हैं। महामारी कोई सीमा या राजनीतिक रंग नहीं जानती। सिंगापुर में, हमारे पास गलत सूचना को कम करने के लिए ऑनलाइन झूठ और हेरफेर अधिनियम (पीओएफएमए) से सुरक्षा है और हम सीएम (दिल्ली) द्वारा किए गए दावों पर पीओएफएमए लागू करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। हालाँकि, हम भारत सरकार के स्पष्टीकरण से संतुष्ट हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+