Video: 'Deep Dive Dubai' जनता के लिए खोला गया दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल, जानें इसकी खासियत
दुबई के नाद अल शेबा में स्थित दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इसकी गहराई 60.02 मीटर है और इसमें पानी की मात्रा 14 मिलियन लीटर है।
दुबई, 8 जुलाई। दुबई के नाद अल शेबा में स्थित दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इसकी गहराई 60.02 मीटर है और इसमें पानी की मात्रा 14 मिलियन लीटर है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे दुनिया के सबसे गहरे पूल के रूप में सत्यापित किया है। मजे की बात ये है कि इस स्विमिंग पूल का आकार छह ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल के बराबर है। पूल का आकार यूएई की पर्ल डाइविंग विरासत के अनुरूप एक विशाल सीप के आकार का है। इस पूल का आकार 1,500 वर्गमीटर है।
Recommended Video

पूल के अंदर हैं दुकान, गिफ्ट शॉप, रेस्त्रां
पूल की खास बात ये है कि इसमें एक गोताखोरी की दुकान भी है, एक गिफ्ट शॉप भी है। इसके अंदर एक रेस्त्ररां भी है जो इस साल के अंत तक जनता के लिए खुला रहेगा। पूल के अंदर दो आवास भी है। इसके अलावा 6 और 21 मीटर पर दो सूखे कमरे भी हैं, जहां बिल्कुल भी पानी नहीं है। पूल के अंदर लगे कैमरे पूल के चारों और की साज सज्जा को कवर करते हैं। पूल के अंदर का नजारा देखते ही बनता है।

दुबई के क्राउन प्रिंस ने किया दुनिया भर के लोगों को आमंत्रित
इस पूल को दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने मंजूरी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोगों से इसका तुल्फ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'डीप डाइव दुबई में एक पूरी दुनिया आपका इंतजार कर रही है।'

हर 6 घंटे में फिल्टर किया जाता है पूल का पानी
इस पूल में भरे पानी को नासा द्वारा विकसित की गई सिलिसियस ज्वालामुखी चट्टान तकनीक से से हर 6 घंटे में फिल्टर किया जाता है। इसके अलावा पूल के पानी को तेजी से साफ करने के लिये यूवी किरणों का सहारा लिया जाता है। लोगों की सहूलियत के लिए पूल के पानी का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं होने दिया जाता है। अगर आप भी 'डीप डाइव दुबई' में गोता लगाना चाहते हैं तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग जुलाई के अंत से शुरू हो जाएंगी।
An entire world awaits you at Deep Dive Dubai the world’s deepest pool, with a depth of 60 meters (196 feet) #Dubai pic.twitter.com/GCQwxlW18N
— Hamdan bin Mohammed (@HamdanMohammed) July 7, 2021












Click it and Unblock the Notifications