पाक सेना ने दिए संकेत जल्द आएगा कुलभूषण जाधव पर फैसला

इस्लामाबाद। भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में पाक सेना जल्द ही फैसला ले सकती है। पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को इस बात की ओर इशारा किया है कि वह जाधव मामले में फैसला देने के काफी करीब पहुंच चुकी है। जाधव की दया याचिका पर पाकिस्तान की सेना ने जल्द फैसला देने की बात कही है, जाधव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ पाकिस्तान की सेना कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

kulbhushan jadhav

पाक सेना ने दिया संकेत

कुलभूषण जाधव भारतीय नेवी के पूर्व अधिकारी हैं और उन्हें अप्रैल माह में पाकिस्तान की फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी। मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि कुलभूषण जाधव की दया याचिका आर्मी चीफ के पास पहुंच चुकी है, इसकी एक प्रक्रिया है, सबकुछ प्रक्रिया के तहत होता है, लेकिन मैं आपको एक बात का भरोसा दिलाता हूं कि यह मामला अपने आखिरी चरण पर है और बहुत ही जल्द इस मामले में हम आपको फैसला देंगे।

क्षमा याचिका हो चुकी है खारिज

कुलभूषण जाधव ने जून माह में पाक सेना से क्षमा मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान की कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। कानून के अनुसार जाधव चीफ आर्मी स्टाफ से मांफी मांग सकते हैं, ऐसे में अगर इसे खारिज कर दिया जाता है तो वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति से दया की मांग कर सकते हैं ।

Recommended Video

    Kulbhushan Jadhav ICJ verdict : UN court rules against Pakistan, stays Jadhav’s execution | वनइंडिया हिंदी

    भारत ने लगाया है अपहरण का आरोप

    गौरतलब है कि पाकिस्तान इस बात का दावा करता आ रहा है कि उसने जाधव को बलूचिस्तान से पिछले वर्ष मार्च के माह में गिरफ्तार किया है, उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जाधव पर आरोप है कि वह इरान के रास्ते बलूचिस्तान में आया था। वहीं भारत का कहना है कि जाधव का इरान से अपहरण हुआ है और जोकि रिटायर होने के बाद वहां अपना बिजनेस करते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+