मिस्र के रहस्यों से उठ गया पर्दा! 2 हजार साल पहले था जिंदा, जानें कौन है 'ममी' में लिपटा इंसान
प्राचीन मिस्र के बारे में जानकारी रखने वालों का कहना है कि, विक्टोरियन काल के दौरान किसी शव को ममी में तब्दील करने से पहले वहां जमकर पार्टियां होती थीं।
काहिरा/लंदन 27 जुलाई : प्राचीन मिस्र (Egypt) की सभ्यता रहस्यों से भरी हुई है। दशकों से शोधकर्ता मिस्र के रहस्यों को खोजने में जुटी हुई है। इनके रहस्य लोगों को रोमांचित करती हैं। ऐसे ही एक प्राचीन मिस्र की 2000 साल पुराने ममी के सिर के बारे में एक ताजा खुलासा हुआ है। इस पर शोध करने वालों का कहना है कि, यह क्षतविक्षत सिर (Decapitated head of ancient Egyptian mummy) किसी महिला का है ,जो आज से 2 हजार साल पहले जीवित थी।

कौन है ममी के अंदर
जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन के एक डॉक्टर ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने सीटी स्कैनर के जरिए 2 हजार साल पुराने इंसान के क्षत-विक्षत सिर के रहस्यों से पर्दा उठाया है। कैंटरबरी क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी ने अपने प्रारंभिक स्कैन में पाया कि, महिला के दांत मोटे आहार खाने के कारण खराब हो गए थे। हालांकि, उसका मस्तिष्क हटा दिया गया था लेकिन उसकी जीभ अभी भी सलामत थी।

मिस्र का इतिहास एक रहस्य है
हालांकि, शोधकर्ताओं को मिस्र में पाए गए इस ममी के बारे में सही से जानकारी नहीं मिल पाई है। वे इसकी उत्पत्ति के बारे में अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, उन्हें लगता हैं कि, इसे मिस्र से 19वीं शताब्दी में एक स्मारिका के तौर पर वापस लाया गया और इसे विरासत की तौर पर रखा गया था। लोग अभी भी समक्ष नहीं पा रहे हैं कि, यह ममी इतनी खास थी कि इनके शव को इतना सुरक्षित रखा गया था। वैसे भी मिस्र में ममी की मिलना कोई नई घटना नहीं है और ना ही यह कोई आश्चर्य का विषय है।

मिस्र के बारे में जानकारों का खुलासा
मिस्र की ममियों के बारे में जानकारी रखने वालों का कहना है कि, विक्टोरियन काल के दौरान किसी शव को ममी में तब्दील करने से पहले वहां जमकर पार्टियां होती थीं। पार्टियों में स्वादिष्ट भोजन और पेय पदार्थ परोसे जाते थे, जिसका लोग जमकर आनंद लेते थे। यह एक तरह से प्राचीन मिस्र की परंपरा रही होगी। बता दें कि, ममीकृत सिर को शोध के लिए दान कर दिया गया था और यह यूके में एक घर के अटारी में मिला था।

सीटी स्कैनर से पता चला ममी का रहस्य
धड़ से जुदा ममी हेड (Decapitated head) पर एक सीटी स्कैनर का इस्तेमाल किया गया था, जिससे टीम को इसे 3डी में फिर से बनाने की अनुमति मिली और विश्लेषण किया गया कि रैपिंग के नीचे क्या छिपा हो सकता है।

शोधकर्ताओं को सिर दान किया गया था
नवंबर 2020 में शोधकर्ताओं को सिर दान किया गया था और एक साल बाद पहला सीटी स्कैन किया गया। अब, टीम ने सिर के नए विवरणों का खुलासा किया है, जैसे कि व्यक्ति का लिंग और उनका आहार। घिसे-पिटे दांतों से पता चलता है कि महिला ने अनाज खाया था, जो प्राचीन मिस्रवासियों का मुख्य भोजन था। साथ ही सीटी स्कैन में स्पाइनल कैनाल और बाएं नथुने के भीतर किसी प्रकार की एक ट्यूब का भी पता चला।

जानकारी अज्ञात है
कैंटरबरी क्राइस्ट चर्च यूनिवर्सिटी में डायग्नोस्टिक रेडियोग्राफी के लेक्चरर जेम्स इलियट ने एक बयान में साझा करते हुए बताया कि,'ट्यूबिंग ऐतिहासिक (विक्टोरियन) है या प्राचीन (मिस्र) इसकी जानकारी फिलहाल अज्ञात है। उन्होंने बताया कि, स्कैन से पता चलता है कि सिर एक महिला का था जो 2,000 साल पहले रहती थी। उसके दांत खराब हो गए हैं, जिससे पता चलता है कि उसने मोटा आहार ग्रहण किया था। स्कैन की गई छवियों से यह भी पता चलता है कि महिला का मस्तिष्क हटा दिया गया था और उसकी जीभ अभी भी अच्छी तरह से संरक्षित थी।

2 हजार साल पुराने ममी के बारे में और जानकारियां मिलेंगी
अभी इस 2 हजार साल पहले के ममी के बारे में अभी और ढेर सारी जानकारियां इकट्ठा करना बाकी है। अब शोधकर्ता पैथोलॉजी, आघात और इस ममी के दांतों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। जानकार बताते हैं कि, प्राचीन मिस्र के लोग मानते थे कि, इंसान का दिमाग उनके दिल में रहता है। इसलिए मस्तिष्क के प्रति उनका झुकाव कम रहा होगा।
(फोटो सौ. सोशल मीडिया, पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications