कुवैत ने 15 भारतीय कैदियों की सजा ए मौत से उम्र कैद में बदली
कुवैत। कुवैत में जिन 15 कैदियों को मौत की सजा सुनाई गई थी, उन्हें अब उम्र कैद में बदल दिया गया है। इसके अलावा कुवैत ने 119 भारतीय कैदियों की सजा को कम करने का भी निर्देश दिए हैं। यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी हैं। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है कि मुझे खुशी है कि कुवैत के आमीर (कुवैत कि किंग) ने खुशी से भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में बदल दी है।

वहीं, दूसरी ओर शारजाह की जेल में बंद 149 भारतीय कैदियों ने सुप्रीम काउंसील मेंबर का उनकी सजा कम किए जाने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अरब देशों में फंसे में कई भारतीयों की मदद कर चुकी है। हाल ही में सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में बेची गई सुखवंत कौर को भारत लाने में मदद की थी। जुलाई में जब अरब के जेद्दाह शहर में फंसे जब भारतीयों जब मदद मांगी थी, तब सुषमा स्वराज ने भारतीय दुतावास की मदद से उन तक खाना पंहुचाया था।












Click it and Unblock the Notifications