भारतीय की सैन्य शक्ति से थर्राएंगे दुश्मन देश, 26 Rafale M Fighter Jet की डील! फ्रांस को भेजा गया पत्र

Rafale M Fighter Jet: रक्षा अधिग्रहण परिषद की मंजूरी के बाद अब भारतीय नौसेना के बेडे़ में राफेल लड़ाकू जेट के 26 मरीन (Rafale-M) को खरीदने के लिए भारत सरकार ने फ्रांस को पत्र लिखा है। अत्याधुनिक सैन्य क्षमता के लैस घातक लड़ाकू विमानों के भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होने से नेवी की ताकत काफी बढ़ जाएगी।

फ्रांसीसी सरकार को भारत सरकार का एक पत्र सौंपा गया है,जिसमें 26 Rafale-M विमानों की खरीदने का अनुरोध किया गया है। जिन विमानों को भारत खरीदने जा रहा है उनमें 22 सिंगल-सीटर हैं और चार विमान के ट्विन-सीटर हैं।

 Rafale-M fighter aircraft

भारत सरकार ये अनुरोध पत्र (LOR) एक निविदा दस्तावेज की तरह है। इसमें भारत सरकार ने अपनी सभी आवश्यकताओं और क्षमताओं की खूबियों वाले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य के लिए खरीदे जाने वाले राफेल समुद्री विमान का जिक्र किया है। बता दें कि भारतीय नौसेना और भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक मोड में काम कर रही है कि अधिग्रहण अनुबंध पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर किए जाएं और भारतीय वाहक हिंद महासागर क्षेत्र में नई दिल्ली के लिए बढ़त सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सक्षम विमान संचालित कर सकें।

भारत सरकार ये अनुरोध पत्र (LOR) एक निविदा दस्तावेज की तरह है। इसमें भारत सरकार ने अपनी सभी आवश्यकताओं और क्षमताओं की खूबियों वाले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य के लिए खरीदे जाने वाले राफेल समुद्री विमान का जिक्र किया है।

भारतीय नौसेना और भारत सरकार अब इस दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है। ये सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि फ्रांस के साथ राफेल- एम फाइटर जेट के अधिग्रहण अनुबंध पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर किए जाएं।

बता दें कि इस साल जुलाई में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने लगभग 5.5 बिलियन यूरो के विमान सौदे को मंजूरी दे दी थी। प्रस्ताव के मुताबिक, भारतीय नौसेना को चार ट्रेनर विमानों के साथ 22 सिंगल सीटेड राफेल मरीन विमान मिलेंगे। मानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत मिग-29 का संचालन कर रहे हैं। दोनों वाहकों पर परिचालन के लिए राफेल की जरूरत है, जिसके लिए भारत ने फ्रांस को पत्र लिखा है।

a
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+