Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में एक स्कूल पर इजराइल का विनाशक हमला, 100 से ज्यादा फिलीस्तीनियों की मौत
Israel-Hamas War: गाजा के दाराज जिले में एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 100 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गये हैं और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के मुताबिक, जब हमला हुआ उस वक्त स्कूल, विस्थापित नागरिकों के लिए आश्रय स्थल के रूप में काम कर रहा था।
गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने गाजा शहर के एक स्कूल पर इजरायली हमले के बाद एक बयान जारी किया है, जिसमें कम से कम 100 लोग मारे गए हैं।

बयान में इसे नरसंहार बताया गया है।
बयान में कहा गया है, कि "इजरायली कब्जे वाली सेना ने गाजा शहर के अल-तबाईन स्कूल के अंदर नरसंहार किया है, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे हैं और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह स्पष्ट रूप से हमारे फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ नरसंहार और जातीय सफाई के अपराध के दायरे में आता है।"
बयान में आगे कहा गया है, कि "कब्जे वाली सेना ने विस्थापित लोगों पर सीधे बमबारी की, जब वे सुबह की नमाज अदा कर रहे थे, और इससे शहीदों की संख्या तेजी से बढ़ी।"
फिलीस्तीन ने कहा है, कि "नरसंहार की भयावहता और शहीदों की बड़ी संख्या के कारण, चिकित्सा दल, नागरिक सुरक्षा और राहत एवं आपातकालीन दल अभी तक सभी शहीदों के शवों को बरामद नहीं कर पाए हैं।
"हम इस भयानक नरसंहार को अंजाम देने वाले कब्जे की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और हम पूरी दुनिया से इसकी निंदा करने का आह्वान करते हैं। हम इस नरसंहार के लिए इजरायली कब्जे और अमेरिकी प्रशासन को पूरी तरह से जिम्मेदार मानते हैं।"
"हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से आह्वान करते हैं कि वे गाजा पट्टी में नागरिकों और विस्थापितों के खिलाफ नरसंहार और जातीय सफाई के अपराध को रोकने के लिए कब्जे पर दबाव डालें और गाजा पट्टी में खून के बहाव को रोकें।"












Click it and Unblock the Notifications