तालिबान का अफगानिस्तान के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आत्मघाती हमला, 15 की मौत और 40 से ज्यादा घायल
अफगानिस्तान के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर एक आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें 15 की मौत और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्वी पुलिस सेंटर पर कार में बैठ एक शख्स ने खुद को उड़ा दिया। तालबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
काबुल। अफगानिस्तान के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर एक आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें 15 की मौत और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्वी पुलिस सेंटर पर कार में बैठ एक शख्स ने खुद को उड़ा दिया। तालबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस के अनुसार अभी मरने वालों की संख्या की और बढ़ सकती है। पख्तिया प्रांत के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है बसे पहले एक आत्मघाती हमलावर ने प्रशिक्षण केंद्र के पास विस्फोटकों से भरी हुई एक कार विस्फोट किया, जिसके बाद कई हमलावरों ने परिसर के अंदर प्रवेश करते हुए हमला शुरू कर दिया'।
अफगानिस्तान मीडिया के अनुसार, हम हमला सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक दो गाड़ियों में धमाका हुआ था। समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए गरदेज के सार्वजिनक स्वास्थ्य सेवा के निदेशक हेदायतुल्ला हामिदी ने बताया, 'इस हमले में मारे गए लोगों में महिलाए, छात्र और पुलिस शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications