VIDEO: 4 साल के बच्चे को सबक सिखाने के लिए पहले घुटनों के बल बिठाया, फिर पत्थरों से पीटने का दिया फरमान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर अपने 4 साल के स्टूडेंट को सबक सिखाने के लिए उसी के क्लासमेट से पत्थर मारने के लिए कह रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ दूर खड़े एक स्टूडेंट पर उसी के क्लास के करीब 6 स्टूडेंट उस पर पत्थर मार रहे हैं। यह घटना अमेरिका के दक्षिणी स्टेट अर्कांसस की है।

बच्चे को सबक सिखाने के लिए टीचर ने दिया पत्थर मारने का फरमान

पुलिस ने कहा कि उन्ही के स्कूल के एक टीचर ने उन्हें ईमेल कर इस घटना को लेकर शिकायत की है, जिसमें स्टूडेंट पर पत्थर फेंकते हुए का मोबाइल वीडियो भी शामिल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टीचर के कहने पर करीब आधे दर्जन स्टूडेंट अपनी क्लासमेट को पत्थर मार रहे हैं और वो चिल्ला रहा है।

पुलिस से एक टीचर और डे केयर सेंटर के कुछ कर्मचारियों ने कहा कि जब वे बाहर थे, तब उन्होंने देखा कि एक टीचर एक बच्चे को बैठने के लिए कहती है। उसके बाद 4 बच्चों ने जमीन से पत्थर उठाए और उसे मारने लगते हैं। उसके बाद टीचर अपने अन्य स्टूडेंट्स से उसे पत्थर मारने के लिए कहती है, ताकि उसे सबक सिखाया जा सके।

उन्होंने शिकायत में कहा कि सजा देने के लिए बच्चे को घुटनों के बल पर बिठाया जाता है और जब उसको पत्थर मार रहे थे, तब वो जोर-जोर से चिल्ला रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+