Video: बेटी ने गहरी नींद में सो रहे पिता के साथ किया ऐसा प्रैंक, अब कभी चैन की नींद नहीं ले पाएगा शख्स

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वयारल हो रहा है जिसमें एक शख्स गहरी नींद में सो रहा होता है तभी उसकी बेटी ग्लास में भरा पानी उसके मुंह पर डाल देती है। इसके बाद पिता का जो रिएक्शन होता है वह वीडियो में कैद हो गया। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गहरी नींद में खलल किसी को पसंद नहीं होता, ऐसे में जब कोई पानी डाल के उठाता है तो और भी बुरा लगता है लेकिन वीडियो में पिता अपनी बेटी की इस हरकत से घबरा जरूर जाता है लेकिल वह उस पर गुस्सा नहीं करता।

बच्ची ने पिता के साथ किया प्रैंक

बच्ची ने पिता के साथ किया प्रैंक

वायरल वीडियो को जितनी बार देखें उतनी बार चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इससे पहले आपने कई प्रैंक वीडियो देखे होंगे लेकिन पिता के साथ मासूम बेटी का यह प्रैंक वाकई बहुत प्यारा है। वीडियो कहां का है इसकी तो जानकारी नहीं है लेकिन यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें एक लगभग 3-4 वर्षीय बच्ची गहरी नींद में सो रहे अपने पिता पर पानी डालते दिखाई दे रही है।

चेहरे पर डाला ग्लास में भरा ठंडा पानी

चेहरे पर डाला ग्लास में भरा ठंडा पानी

वीडियो देखने पर ऐसा लगता है जैसे इस प्रैंक में शख्स की पत्नी का भी योगदान होता है जो इस पूरे वाकये को रिकॉर्ड कर रही होती है। छोटी बच्ची अपने पिता के चेहरे पर उस समय ग्लास में भरा ठंडा पानी डालती है जब वह गहरी नींद में सो रहा होता है। पानी पड़ने से पिता घबराकर उठा और बेटी को देखने लगता है, उस समय उनकी बेटी जोर-जोर से हंस रही होती है। बेटी का मासूम चेहरा देखकर कोई भी ऐसी गलती को माफ कर दे। हालांकि ये जरूर है कि बेटी के इस प्रैंक के बाद पिता को चैन की नींद लेने में डर जरूर लगा रहेगा।

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वीडियो वायरल

बेटी को हंसता देख पिता भी हंसने लगता है, इस दौरान उनका रिएक्शन देखने वाला होता है। बता दें कि इंस्टाग्राम के अलावा इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है। ट्विटर पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है। कुछ सेकंड के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर 24854 व्यूज मिल चुके हैं वहीं, कई हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। ट्विटर पर इस वीडियो के 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। वहीं लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं।

सोशल मीडिया पर आए भर-भरके कमेंट

इंस्टाग्राम पर पिता और बेटी का ये क्यूट वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, बच्ची ने प्रैंक करने के बाद कितना प्यारा रिएक्शन दिया है, देखकर मजा आ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं इस वीडियो को बार-बार देख रही हूं ये बच्ची सच में बहुत प्यारी है। तीसरे यूजर ने लिखा, यह बच्ची कितनी क्यूट है। बता दें कि पिता-बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग भर-भरके कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नेपाल ने अपने सिलेबस में शामिल की मेंडेरियन, भारत के खिलाफ चीन की एक और चाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+