राजमिस्त्री का काम करती है लड़की, लोगों ने किया ट्रोल, अब बनीं लंदन के इस पॉपुलर ब्रांड की एंबेसडर

राजमिस्त्री का काम करती है लड़की, लोगों ने किया ट्रोल, अब बनीं लंदन के इस पॉपुलर ब्रांड की एंबेसडर

लंदन, 25 जनवरी: समाज में हमेशा से सोचा जाता है कि सिविल इंजीनियर या फिर कंट्रक्शन के काम बेहतर ढंग से नहीं कर सकती हैं। और जब कोई इस धारणा को तोड़ने की कोशिश करता है तो वो हमेशा उसका मजाक बनाया जाता है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की एक महिला के साथ हुआ, जो पेश से एक राजमिस्त्री हैं और लोगों के घर बनाने का काम करती हैं। इंग्‍लैंड के ओल्‍ड बकेनहम के नोरफोल्‍क की रहने वाली 26 वर्षीय डार्सी रिचर्ड्स (Darcie Richards) ब्रिटेन की एकमात्र ऐसी महिला हैं जो राजमिस्त्री का काम करती हैं। अपने इस काम के लिए वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में भी रहती हैं लेकिन इसके साथ उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। अब डार्सी रिचर्ड्स ने ट्रोलर्स को अपने काम से जवाब दिया है और बताया है कि वह लंदन के एक मशहूर कंपनी की ब्रांड की एंबेसडर हैं।

ईंटें ढोने से लेकर सीमेंट से प्लास्टर तक का करती हैं काम

ईंटें ढोने से लेकर सीमेंट से प्लास्टर तक का करती हैं काम

26 साल की डार्सी रिचर्ड्स ईंटें ढोने से लेकर सीमेंट से प्लास्टर, छत ढालने तक का काम खुद करती हैं। इन्होंने ये सब काम करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। लेकिन डार्सी रिचर्ड्स का कहना है कि ऐसा कोई काम नहीं है, जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। वह कहती हैं कि वह अपने काम से लोगों को संदेश देना चाहती हैं कि महिलाएं निर्माण उद्योग और कंट्रक्शन का काम कर सकती हैं।

राजमिस्त्री का काम देख, लोगों ने कहा- बदसूरत

राजमिस्त्री का काम देख, लोगों ने कहा- बदसूरत

डेली स्टार के मुताबिक कई यूजर्स ने डार्सी रिचर्ड्स को राजमिस्त्री का काम करते देख मजाक बनाया है। लोगों ने डार्सी रिचर्ड्स को बदसूरत कहा, ये भी कहा कि ये काम महिलाओं के लिए नहीं है। उनके लिए ये बात भी बोल दी कि वो सुंदर नहीं हैं, इसीलिए वो यह काम करती हैं। इतना ही नहीं, उनके काम की गति को लेकर भी उन्होंने उनपर तंज कसे गए और कहा कि वो धीमी गति से काम करती हैं। डार्सी रिचर्ड्स को अक्सर पुरुष प्रधान निर्माण उद्योग में काम करने को लेकर अपनी शक्ल-सूरत को लेकर क्रूर टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

मजाक उड़ाने वालों को महिला ने दिया जवाब

मजाक उड़ाने वालों को महिला ने दिया जवाब

मजाक उड़ाने वालों को अब डार्सी रिचर्ड्स ने जवाब दिया है। डार्सी रिचर्ड्स ने कहा है कि लोग उनकी वीडियो पर कमेंट में गंदी-गंदी बातें करते हैं, उनके लिए घटिया कमेंट करते हैं। डार्सी रिचर्ड्स ने कहा, '' मैं ट्रोल करने वालों को ये बताना चाहती हूं कि मैं ये काम इसलिए करती हूं ताकी महिलाएं निर्माण कार्य में भी काम करें।

एक यूजर ने डार्सी रिचर्ड्स के लिए लिखा, 'वैसे तो यह सबसे अनाकर्षक चीज है जिसे मैंने आज एक महिला को करते देखा है।' डार्सी रिचर्ड्स उस वीडियो में खुद ही ईंटों को उठाते हुए दिख रही थीं। डार्सी रिचर्ड्स ने कमेंट का जवाब दिया, ''सिर्फ इसलिए कि आप लंगड़ा महसूस करते हैं, मुझे अनाकर्षक नहीं बनाता है!"

राजमिस्त्री महिला पॉपुलर ब्रांड की हैं एंबेसडर

राजमिस्त्री महिला पॉपुलर ब्रांड की हैं एंबेसडर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजमिस्त्री की काम को लेकर आज डार्सी रिचर्ड्स एक पॉपुलर कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं। डार्सी रिचर्ड्स ब्रिटेन के पॉपुलर ब्रांड स्‍क्रफ वर्कवियर की ब्रांड एंबेसडर हैं। इंस्टाग्राम पर डार्सी रिचर्ड्स को 12 हजार से अधिक लोगो फॉलो करते हैं। डार्सी टिकटॉक पर भी काफी फेमस हैं।

डार्सी के काम को देख कई महिलाएं हुईं प्रभावित

डार्सी के काम को देख कई महिलाएं हुईं प्रभावित

डार्सी की सोशल मीडिया सामग्री ने उसके 206,000 अनुयायियों में से कुछ महिलाओं को निर्माण कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। डार्सी का कहना है कि "सौभाग्य से, इन निगेटिव सोच वाली दुनिया में कई लोग सकारात्मकता सोच रखते हैं। लेकिन मुझे ऑनलाइन लोगों से कुछ नकारात्मक टिप्पणियां भी मिलती रहती हैं। अगर मैं उन कमेंट्स को देखती हूं तो हमेशा मर्दों के कमेंट होते हैं, जो मेरे काम के लिए मुझे नीचा दिखाते हैं।''

'मुझे कई हजार लड़कियों ने किया सपोर्ट'

'मुझे कई हजार लड़कियों ने किया सपोर्ट'

डार्सी का कहना है,'वे (ट्रोलर्स) सिर्फ एक लड़की को देखते हैं और सोचते हैं कि यह दयनीय है और मुझे इस लड़की पर ध्यान चाहिए। उन्हें नहीं लगता कि मैं काफी मजबूत हूं और मैं अपने काम में अच्छी हूं। एक आदमी ने यहां तक ​​कहा कि मैं और मेरा काम उनके लिए अनाकर्षक है।'' डार्सी ने बताया कि ट्रोलर्स के खिलाफ कई हजार महिलाओं ने उनका सपोर्ट किया है। डार्सी ने कहा, ''ट्रोलर्स को जवाब देते हुए मैंने एक एक वीडियो साझा किया था और मुझे सभी लड़कियों से समर्थन में 16,000 टिप्पणियां मिली हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+