Video:हिंदी गानों पर डांस करने में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी किया फेल! सोशल मीडिया सेंसेशन बनी जापानी गर्ल
नई दिल्ली, 09 अगस्त: भारतीय खाना और बॉलीवुड दोनों ऐसी चीज हैं, जो हमें दुनिया के और देशों के साथ जोड़ता है। भारत को लेकर दुनिया के और देशों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। दूसरे देश के लोग भारतीय संस्कृति को काफी पसंद करते हैं और उसे फॉलो करने की भी कोशिश करते हैं। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर जापान की लड़कियों का बॉलीवुड के गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने डांस के जरिए भारत के लिए अपने प्यार का इजहार करतीं नजर आ रहीं हैं।

जापानी लड़कियां का बॉलीवुड प्रेम!
बॉलीवुड के सुपरहिट गानों की गूंज आपको दुनिया के किसी भी कोने में मिल जाएगी। सोशल मीडिया पर विदेशों के ऐसे हजारों वीडियो हैं, जिसमें वो भारतीय गानों पर नाचते नजर आ चुके हैं। वहीं इन दिनों इंटरनेट पर जापान की डांसर का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जापानी लड़कियां बॉलीवुड के गाने पर हमारी एक्ट्रेस को डांस में टक्कर देतीं हुई नजर आ रही हैं।

'उड़ी-उड़ी जाए...' पर किया शानदार डांस
दरअसल, अयाका और ची का एक यूट्यूब चैनल है, जिसके करीब 6.4K फॉलोअर्स हैं, जिसमें अक्सर वो फेमस बॉलीवुड नंबरों पर थिरकते हुए खुद के कुछ शानदार वीडियो शेयर करतीं हैं। इसके साथ ही वो अपने डांस वीडियोज को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करती हैं। अयाका और ची ने हाल ही में एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वो शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्म 'रईस' के गाने 'उड़ी-उड़ी जाए...' पर बहुत की खूबसूरत डांस कर रही हैं।

हिंदी गानों पर गजब का डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि वो हूबहू डांस स्टेप्स फॉलो कर रही हैं। इसके साथ ही गरबा स्टेप्स भी करतीं हुईं दिखाईं दे रही हैं। इंस्टा पेज bollyque_jp पर शेयर किए गए वीडियो काफी सुकून देने वाला हैं, जब किसी विदेशी डांसर को हिंदी गानों पर इतना अच्छा नाचते हुए देखते हैं तो सच में काफी मुस्कान भरा और रोचक लगता हैं। वीडियो में उन्होंने डांस के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय डांस को भी फॉलो किया हैं।

'भारतीय डांस में बहुत ऊर्जा'
आपको बता दें कि जापानी लड़कियां अयाका और ची ने ना सिर्फ बॉलीवुड के गानों को डांस किया है, बल्कि उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के गाने पर भी परफॉर्म करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस के बारे में बहुत कुछ कहा। उनके मुताबिक भारतीय डांस में बहुत ऊर्जा है।












Click it and Unblock the Notifications