दुनिया की सबसे बूढ़ी बिल्ली अब नहीं करेगी 'म्याउं', पांच PM देख चुकी थी पोप्पी

पश्चिमी इंग्लैंड की डोरसेट काउंटी के एक परिवार के साथ रहती इस बिल्ली का जन्म फ़रवरी 1990 में हुआ था। पोप्पी के जीवन में पाँच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बदले हैं। मई माह के मध्य में पोप्पी को दुनिया की सबसे बूढ़ी बिल्ली के रूप में गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- मिल गया सिक्का
पोप्पी के मालिक ने बताया है कि इस बिल्ली की मृत्यु 6 जून हो गई थी। पोप्पी से पहले क्रीम पफ़्फ़ नाम की दुनिया की सबसे बूढ़ी बिल्ली अमरीका के टेक्सास राज्य में रहती थी और उसका निधन 38 साल की उम्र में हुआ था। पोप्पी के देहांत से उसके मालिक बेहद दुखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications