दक्षिण अफ्रीका: सीरिल रामापोसा होंगे नए दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति, जुमा के इस्तीफे के बाद मिली देश की कमान
सीरिल रामापोसा दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति होंगे। जैकब जुमा के बाद अब सीरिल इस देश की कमान संभालेंगे जो कि इससे पहले देश के उपराष्ट्रपति थे। जैकब जुमा लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे थे और बुधवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया।
केपटाउन। सीरिल रामापोसा दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति होंगे। जैकब जुमा के बाद अब सीरिल इस देश की कमान संभालेंगे जो कि इससे पहले देश के उपराष्ट्रपति थे। जैकब जुमा लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे थे और बुधवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। जुमा साल 2009 से सत्ता में थे और उन पर साउथ अफ्रीका की प्रभावी गुप्ता फैमिली का करीबी होने की वजह से भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगते रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति रामापोसा यहां के सबसे अमीर राजनेता हैं।

भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा
65 वर्षीय रामाफोसा ने अपने पहले भाषण में जुमा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा किया है। जैकब जुमा के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी एएनसी ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद जुमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भी उन्होंने अपना पद छोड़ने की पेशकश की थी, लेकिन जब सत्तारूढ़ दल ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया तो उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उपराष्ट्रपति रहे सिरिल रामपोसासा ने कहा था कि जुमा से उन्होंने राष्ट्रपति पद को लेकर चर्चा की है। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका की संसद ने सत्तारूढ़ दल का वार्षिक संबोधन यह कहकर रद्द कर स्थगित कर दिया था कि पार्टी ने भी अभी तक यह तय नहीं किया है कि संबोधन कौन करेगा। जुमा पर पद छोड़ने के लिए विपक्षी दल लगातार दबाव बना रहे थे। लेकिन सिरिल का दावा था कि वह इस विवाद को सुलझा लेंगे और जल्द ही देश के नागरिकों के हित में कोई फैसला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications