Cyclone Mocha: म्यांमार में कई परिवारों को कभी न भूलने वाले जख्म, मृतकों का आंकड़ा 81 तक पहुंचा
Cyclone Mocha का असर कई परिवारों पर ऐसा हुआ जिससे उन्हें कभी न भूलने वाला जख्म मिला। रिपोर्ट्स में म्यांमार में मृतकों की संख्या 81 होने की बात सामने आई है। पढ़िए अपडेट

Cyclone Mocha मौसम विभाग के अनुसार जा चुका है। हालांकि, मौसमी आपदा अपने निशां छोड़ जाते हैं। ऐसा ही हुआ है म्यांमार में जहां चक्रवात प्रभावित इलाकों में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की सूचना है।
मृतकों का आंकड़ा बढ़ा
चक्रवात मोचा के बारे में समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी AFP ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि चक्रवात प्रभावित म्यांमार में मरने वालों की संख्या कम से कम 81 हो गई है।
The death toll in cyclone-hit Myanmar rises to at least 81, reports AFP News Agency citing officials
— ANI (@ANI) May 16, 2023
शरणार्थी कैंप तबाह होने की खबरें
इसके अलावा चक्रवात मोचा के प्रभाव से हुई बारिश और हवाओं के कारण म्यांमार में रोहिंग्या शरणार्थी कैंप भी तबाह हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार 1300 से अधिक कैंप तबाह होने के कारण शरणार्थी सड़क पर आ गए।
धराशायी हुआ 100 फीट से अधिक ऊंचा टेलीकॉम टावर
बता दें कि चक्रवात के प्रभाव के कारण म्यांमार के कई इलाकों में प्रचंड हवाओं के साथ बारिश के विजुअल सामने आए थे। भयावह तस्वीरों का अंदाजा इसी से होता है कि 100 फीट से अधिक ऊंचा इस्पात का टेलीकॉम टावर भी पल भर में धराशायी हो गया था।

बांग्लादेश में भी उजड़े आशियाने
गौरतलब है कि म्यांमार के रखाइन राज्य का सित्वे टाउनशिप चक्रवात मोचा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चक्रवात मोचा के कहर के बारे में आई मीडिया रिपोर्ट्स में बांग्लादेश में भी कई लोगों के आशियाने उजड़ने की बातें सामने आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications