मनी लॉण्ड्रिंग का नया जरिया बनी क्रिप्टोकरेंसी, चीन ने 1100 लोगों को किया गिरफ्तार
बीजिंग, 10 जून। चीन में क्रिप्टोकरेंसी के ऊपर प्रतिबंध के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। चीनी अधिकारियों ने क्रिप्टोकरेंसी में अपराध से जुड़ी कमाई लगाने को लेकर 1100 लोगों को गिरफ्तार किया है। चीन में ये गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब देश में क्रिप्टो ट्रेडिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है।

अधिकारियों की सख्ती के बाद चीन के क्रिप्टो बाजार में खलबली मची हुई है। दुनिया भर में होने वाले क्रिप्टोकरेंसी व्यापार में अकेले 80% चीन में होने वाली बिटकॉइन की माइनिंग का है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की माइनिंग में भारी मात्रा में ऊर्जा की खपत को देखते हुए चीन ने इस पर सख्ती बनाई हुई है। अप्रैल में चीन ने सभी तरह की क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग और ट्रेडिंग पर रोक लगा दी थी।
क्रिप्टो बाजार में मनी लॉण्ड्रिंग
यही नहीं चीन के क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मनी लॉण्ड्रिंग की भी तेजी से एंट्री हुई है। जिसके बाद अधिकारियों ने क्रिप्टोक्यूरेंसी माइनिंग करने वालों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है।
चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि मनी लॉण्ड्रिंग के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने वाले 1100 लोगों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
आरोप है कि इन लोगों ने क्रिप्टो एक्सचेंज के माध्यम से अपराध से हुई कमाई को डिजिटल करेंसी में बदलने के लिए ग्राहकों से कमीशन लिया। हालांकि यह राशि कितनी है इस बारे में बयान में जानकारी नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications