श्रीलंकाई नैनी ने सऊदी अरब में काट दिया बच्चे का सिर, सरकार को बनाना पड़ा नियम, अब जाकर बदला

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने मंगलवार को महिलाओं की विदेश में काम करने की न्यूनतम उम्र 21 साल कर दी है।

कोलंबो, 21 जूनः आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने मंगलवार को महिलाओं की विदेश में काम करने की न्यूनतम उम्र 21 साल कर दी है। सऊदी अरब में एक श्रीलंकाई नैनी द्वारा एक बच्चे के साथ हुई हिंसक घटना के बाद मचे बवाल पर सरकार ने न्यूनतम उम्र संबंधी नियम बनाया था, जिसे अब जाकर बदला गया है। दिवालिया हो चुके श्रीलंका को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेशी मुद्रा की सख्त जरूरत है। ऐसे में सरकार ने यह फैसला लिया है। साप्ताहिक कैबिनेट की बैठक में इस फैसले की घोषणा की गई।

पहले 23 थी न्यूनतम उम्र

पहले 23 थी न्यूनतम उम्र

इससे पहले महिलाओं के लिए विदेशों में काम करने की न्यूनतम उम्र 23 वर्ष थी, जबकि सऊदी अरब में यह 25 वर्ष थी। श्रीलंकाई सरकार ने उम्र में छूट देते हुए इसे 2 साल कम कर दिया है। हालांकि सऊदी में काम करने के लिए महिलाओं की उम्र में कोई छूट नहीं दी गई है। यहां काम करने के लिए श्रीलंकाई महिलाओं की उम्र पहले की ही तरह कम से कम 25 वर्ष जरूरी है।

सऊदी में हुई घटना के बाद बना नियम

सऊदी में हुई घटना के बाद बना नियम

कुछ समय पहले श्रीलंका की एक 17 वर्षीय नैनी ने देखभाल कर रहे बच्चे की गला काट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उस श्रीलंकाई नैनी को फांसी की सजा सुनाई गयी। जिसके बाद श्रीलंका में बवाल मच गया था। इसके बाद लोगों के गुस्से को कम करने के लिए श्रीलंकाई सरकार ने दूसरे देशों में काम करने के लिए उम्र सीमा तय कर दी थी। जिसे अब जाकर घटाया गया है।

रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लिया फैसला

रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लिया फैसला

एक आधिकारिक प्रवक्ता, बंडुला गुणवर्धन ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने विदेशी रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की आवश्यकता को देखते हुए सभी देशों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष कम करने के निर्णय को मंजूरी दी। है। बताते चलें कि श्रीलंका की आबादी 22 मिलियन है जिसमें से लगभग 1.6 मिलियन लोग विदेशों में काम करते हैं।

देश की आय बड़ा हिस्सा

देश की आय बड़ा हिस्सा

विदेशों में काम करने वाले श्रीलंकाई लोगों द्वारा भेजी गई विदेशी मुद्राएं देश की आय का एक प्रमुख स्रोत रहा है। इससे प्रति वर्ष लगभग 7 बिलियन डॉलर देश को प्राप्त होते हैं। हालांकि, कोविड महामारी के दौरान वर्ष 2021 में ये आंकड़ा गिरकर 5.4 अरब डॉलर हो गया था। आर्थिक मंदी के कारण इस साल यह आंकड़ा 3.5 अरब डॉलर तक जाने की उम्मीद है। श्रीलंकाई सरकार के पास ईंधन, भोजन, दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं का सीमित आयात है क्योंकि देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+