समुद्र तट पर मिला 'एलियंस' जैसा जीव, अब लोगों को बना रहा मालामाल
नई दिल्ली: समुद्र की गहराइयों में बहुत से राज छिपे हुए हैं, जिसमें से कई तो इंसानों की समझ से बाहर हैं। इसके अलावा उसके अंदर समुद्री जीवों की लाखों प्रजातियां भी पाई जाती हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर के बारे में आम लोगों को नहीं पता। अब एक समुद्री जीव सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिससे कुछ लोग मोटी रकम भी कमा रहे हैं। (पहली फोटो छोड़ बाकी तस्वीरें सांकेतिक)

शैडो मॉन्स्टर से तुलना
हाल ही में वेल्स के बेन्नार बीच पर एक अजीब सा प्राणी मिला, जो देखने में एलियंस की तरह लग रहा था। हालांकि वैज्ञानिक साफ कर चुके हैं कि इसका दूसरी दुनिया से कोई वास्ता नहीं है। बहुत से लोग तो इसकी तुलना स्ट्रेंजर थिंग्स (नेटफ्लिक्स की सीरीज) के शैडो मॉन्स्टर से कर रहे थे।

आखिर में हुई पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेल लॉन्गमोर नाम के एक शख्स किसी काम से जा रहे थे। तभी उनको बेन्नार बीच पर एक अजीब सा जीव दिखा। वो उसे पहचान नहीं पा रहे थे, जिस वजह से उन्होंने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद ये कुछ जीव विशेषज्ञों तक पहुंची और जीव की पहचान गोसेनेक बार्नाकल के गैगल के रूप में हुई।

समुद्री चट्टानों पर मिलता है
शख्स ने कहा कि मैंने ज्यादातर स्थानीय जीवों को देखा है, लेकिन ये मुझे बहुत ज्यादा अजीब लगा। शुरू में तो ऐसा लग रहा था कि जैसे वो दूसरी दुनिया या फिर दूसरे ग्रह से आया हो, लेकिन दूसरी तरफ वो अद्भुत और बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। बाद में पता चला कि वो गूज बार्नाकल या गूसेनेक बार्नाकल फिल्टर-फीडिंग क्रस्टेशियंस है। ये समुद्र के अंदर चट्टानों या फिर कठोर सतह पर पाया जाता है।

28 हजार में बिक रहा
आपको जानकर ये हैरानी होगी कि ये एलियंस जैसा जीव दुनिया के सबसे महंगे सी-फूड्स में से एक है। पुर्तगाल और स्पेन में बहुत से लोग इसका सेवन करते हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो ये कम से कम 300 पाउंड प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा। भारत के हिसाब से ये राशि 28 हजार के आसपास होगी।

इस वजह से है महंगा
इस जीव को लेकर एक मछुआरे ने बताया कि ये आसानी से नहीं मिलते हैं। इसको खोजने के लिए तल में जाना पड़ता है। जब भी आप बड़ी लहरों के नीचे गोता लगाकर जाते हैं, तो आपकी जान जोखिम में रहती है। तब जाकर ये जीव मिलता है, इस वजह से इसकी कीमत बहुत ज्यादा रहती है। फिलहाल एलियंस जैसा ये जीव काफी लोगों को मालामाल बना रहा है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications