COVID19: 7 साल पहले ही इस शख्स ने बता दिया था-आ रहा है कोरोना वायरस

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 1 लाख 51 हजार 760 हो गई है, ये जानलेवा वायरस अब तक 137 देशों में फैल चुका है और इसकी चपेट में आकर 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 114 पहुंच गई है जबकि अब तक इस वायरस की चपेट में आने की वजह से 2 लोग मौत के शिकार हो गए हैं। लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर में एक-एक, कर्नाटक में 2 और केरल में कोरोना वायरस के 3 नए केस सामने आए हैं।

मारको नाम के शख्स का पुराना Tweet हुआ वायरल

मारको नाम के शख्स का पुराना Tweet हुआ वायरल

तो इसी बची कोरोना को लेकर एक चौंकाने वाली खबर है, दरअसल मारको नाम के एक शख्स ने 7 साल पहले ही जानकारी दे दी थी कि कोरोना आने वाला है। उसने 3 जून 2013 के ट्वीट में लिखा था- कोरोना वायरस...आ रहा है लेकिन तब लोगों ने इस ट्वीट को नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन आज विश्वभर में कुल 1,69,316 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित है और 6000 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है।

तो मारको की भविष्यवाणी सही थी...

बताते चलें कि ट्विटर एक बार किए गए ट्वीट को एडिट करने का विकल्प नहीं देता यानि कि मारको की भविष्यवाणी सही थी। मारको के सात साल पुराने ट्वीट पर अब लोग रिप्लाई कर उससे इसके बारे में पूछने लगे हैं कि आखिर उसे ये सब कैसे पता था। फिलहाल मारको कहां का रहने वाला है .ये किसी को नहीं पता, बस इतना पता चला है कि उसकी मेल आईडी @Marco_Acortes है, मारको का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है

तो वहीं अगर भारत की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, सोमवार को कोविड-19 के 5 ताजा मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन मुंबई, एक नवी मुंबई और 1 यवतमाल में का है, सबसे चौंकाने वाला मामला मुंबई से सटे कल्याण का है , इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। मालूम हो कि कोराना वायरस की वजह से कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि पूरी तरह सावधानी बरतें।

इन बातों का रखें खास ख्याल

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+