Pfizer की Covid Vaccine लेने के बाद एलर्जिक रिएक्शन, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
वाशिंगटन। Covid Vaccine Alergic Reaction: अमेरिका में Covid-19 वैक्सीन के टीकाकरण के दौरान दो लोगों में एलर्जिक रिएक्शन आने से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अमेरिका के फूड और ड्रग्र एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने बताया है कि वह फाईजर के साथ मिलकर लोगों की दी जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन की गाइडलाइन में सुधार की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका में कोविड-19 की जो वैक्सीन दी जा रही है उसे अमेरिकी की दिग्गज दवा निर्माता कंपनी Pfizer और जर्मनी की BioNTech ने मिलकर तैयार किया है।

ब्रिटेन में भी पाया गया है इसी तरह का रिएक्शन
दो लोगों में वैक्सीन देने के बाद एलर्जिक रिएक्शन देखा गया। दोनों स्वास्थ्य कर्मी हैं और उन्हें अमेरिका के अलास्का में वैक्सीन दी गई थी। वैक्सीन देने के बाद उनमें गंभीर रिएक्शन पाया गया जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
एफडीए वैक्सीन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डोरान फिंक ने बताया कि "दोनों में रिएक्शन पाए जाने के बाद उन्हें उचित इलाज दिया गया और वे ठीक हो चुके हैं या फिर ठीक हो रहे हैं। हम अतिरिक्त रिपोर्टों का इंतजार कर रहे हैं, उनके मिलते ही हम पूरी जांच करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (Centers for Disease Control and Prevention) समेत अधिकारी दोनों मामलों की जांच कर रहे हैं। इसे लेकर ब्रिटेन के साथ भी काम किया जा रहा है ताकि वहां मिले ऐसे ही दो मामलों को लेकर बेहतर ढंग से समझा जा सके।
Recommended Video

नहीं रोका जाएगा टीकाकरण
हालांकि इस समय डेटा की समग्रता फाइजर ईयूए (आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण) के तहत टीकाकरण का समर्थन करना जारी रखती है, नए प्रतिबंधों के बिना, ये मामले टीकाकरण अभियान के शुरुआती चरण के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं,
फिंक ने कहा आपातकाली उपयोग अनुमति के तहत सारे डाटा का अध्ययन अभी टीकाकरण का समर्थन करता है। इसलिए इस पर किसी तरह की रोक की आवश्यकता नहीं है। ये मामले बताते हैं कि टीकाकरण के शुरुआती चरण के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
इस बारे में उन्होंने कहा कि एफडीए फाइजर के साथ फैक्ट शीट को संशोधित करने पर काम कर रहा है ताकि टीकाकरण की निगरानी और तत्काल एलर्जिक रिएक्शन के प्रबंधन को लेकर सीडीसी के दिशानिर्देशों पर उनके टीके का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

एलर्जिक रिएक्शन वाले लोगों के लिए जारी होगी चेतावनी
संशोधन में उन लोगों के लिए चेतावनी शामिल की जाएगी जिनमें पहले भी किसी अन्य कारण से एलर्जिक रिएक्शन देखे गए हैं। ऐसे लोगों को वैक्सीन लेने से मना किया जाएगा। साथ ही ये निर्देश भी दिए जाएंगे कि जहां भी यह टीका लगाया जा रहा है वहां पर एलर्जिक रिएक्शन की स्थिति में तुरंत इलाज की सुविधा उपलब्ध हो।
फिंग ने मॉर्डना की कोविड वैक्सीन जो जल्द ही आने वाली है उसके बारे में कहा कि "यह भी इस तरह की चेतावनी के साथ आपातकाली उपयोग के लिए आनी चाहिए।" कोविड-19 की दोनों वैक्सीन mRNA (मैसेंजर राइबोन्यूक्लिक एसिड) तकनीक पर आधारित हैं, जिन्हें पहले कभी मंजूरी नहीं दी गई है। यही वजह है कि इसके बारे में अभी बहुत अधिक केस नहीं है जिसके चलते जानकारी की भी कमी है।












Click it and Unblock the Notifications