लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर कोविड का प्रकोप, सीमित करनी पड़ीं उड़ानें

लंदन के दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट गैटविक ने कोविड -19 के प्रकोप के चलते उड़ानों को सीमित कर दिया है। एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा कि रविवार तक दैनिक 800-उड़ान की सीमा लागू की गई है, जो आने और जाने वाली दोनों को प्रभावित करेगी। ट्रैफिक कंट्रोल डिविजन में लगभग 30 फीसदी कर्मचारी कोविड-19 समेत कई कारणों से बीमार हैं।

एयरपोर्ट ने यह भी कहा कि डेली सीमा से यात्रियों को अंतिम समय में कैंसिलेशन और देरी से रोका जा सकेगा, जबकि राष्ट्रीय हवाई यातायात सेवा (एनएटीएस) सामान्य हो जाएगी।

London Gatwick Airport

एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी स्टीवर्ट विंगेट ने कहा कि कैंसिलेशन की सबसे बड़ी संख्या 29 सितंबर को सामने आएगी, जब 33 फ्लाइट्स प्रभावित होंगी। स्टीवर्ट विंगेट ने यह भी कहा कि हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि हम न केवल एयरलाइंस को बल्कि सबसे महत्वपूर्ण रूप से इस सप्ताह यात्रा करने वाले यात्रियों को यथासंभव निश्चितता प्रदान कर सकें कि जो उड़ानें निर्धारित हैं, वे वास्तव में संचालित होंगी। एनएटीएस ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि कई चिकित्सीय कारणों से वह एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सामान्य रूप से मैनेज नहीं कर सकता।

ईजीजेट सबसे अधिक प्रभावित

ईजीजेट सबसे अधिक प्रभावित होगा, जिसमें बीए और रयानएयर को फ्लाइट्स कैंसल करने के लिए कहा गया है। ईजीजेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोहान लुंडग्रेन ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि गैटविक एयरपोर्ट पर क्षमता पर एक अस्थायी सीमा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट द्वारा सही कार्रवाई है, इसलिए आए दिन कैंसिलेशन और देरी से बचा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+