पाकिस्तान में एक साथ मिले कोरोना वायरस के तीन अलग अलग वेरिएंट, मचा हड़कंप

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के तीन अलग वेरिएंट मिलने के बाद सनसनी मच गई है। पाकिस्तान के आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची में कोरोना वायरस के तीन अलग अलग वेरिएंट मिले हैं।

कराची, मई 02: पाकिस्तान में एक साथ कोरोना वायरस के तीन अलग अलग वेरिएंट मिलने के बाद खलबली मच गई है। पाकिस्तान के कराची में एक साथ कोरोना वायरस का साउथ अफ्रीका वेरिएंट, ब्राजील वेरिएंट और ब्रिटिश वेरिएंट मिले हैं। जिसके बाद पाकिस्तान स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के लिए चिंता की सबसे बड़ी बात ये है कि कोरोना वायरस के ये वेरिएंट काफी खतरनाक हैं और काफी तेजी से फैलते हैं, लिहाजा पाकिस्तान में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का तेजी से विस्तार करना है और अब सरकार के पास वक्त नहीं है। ऐसे में सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है।

pakistan coronavirus

कोविड-19 के तीन वेरिएंट मिले

पाकिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने कराची शहर में कोविड-19 के तीन अलग अलग वेरिएंट के मिलने की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आजरा पचेचू के मुताबिक सिंध प्रांत के दक्षिणी हिस्से में ब्रिटिश वेरिएंट के 10 मरीज, साउथ अफ्रीकन वेरिएंट के 2 मरीज और ब्राजील वेरिएंट का एक मरीज मिला है। कराची को पाकिस्तान का आर्थिक राजधानी कहा जाता है और वहां एक साथ तीन तीन वेरिएंट मिलने के बाद खलबली मच गया है। सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'ब्राजील वेरिएंट और साउथ अफ्रीकन वेरएंट काफी खतरनाक वेरिएंट हैं जो काफी तेजी से फैलते हैं और इन दोनों वेरिएंट से मृत्यु दर काफी ज्यादा है'। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'जिन्होने वैक्सीन नहीं लिया है, उनके लिए ये दोनों वेरिएंट जानलेवा साबित हो सकता है'।

कराची बन गया है कोविड का केन्द्र

पाकिस्तान के लिए कराची शहर कोविड-19 का केन्द्र बन गया है और पाकिस्तानी स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कराची, कोरोना वायरस के तीसरे लहर से गुजर रहा है। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है तो भारत की तरह वहां के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की किल्लत शुरू हो गई है। सिंध प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन दोनों वेरिएंट से मृत्यु दर काफी ज्यादा है और सबसे ज्यादा चिंता की बात यही है। पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस से मरनों वालों की तादाद बढ़कर 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में 113 और लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। वहीं, पाकिस्तान के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान में करीब 45 हजार लोगों के सैंपल लिए गये थे, जिनमें से 4 हजार 414 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में इस वक्त हर 8वें शख्स के कोविड पॉजिटिव होने की शंका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+