Covid-19 Comeback? सिंगापुर-चीन में बढ़े मामले, भारत में मिले 93 केस, क्या है नया वैरिएंट JN1?
Covid-19 Comeback: कोविड-19 एक बार फिर एशिया में हलचल मचा रहा है। सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड में संक्रमण के नए मामले अचानक बढ़ गए हैं। भारत में भी अब तक 93 नए केस सामने आए हैं। हालांकि देश में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स ने अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी है।
इस बार वायरस का चेहरा थोड़ा बदला हुआ है। ओमिक्रोन का नया वेरिएंट JN1 और उसके सब-वेरिएंट्स LF7 और NB1.8 इसके पीछे माने जा रहे हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि ये वेरिएंट्स पुराने वेरिएंट्स की तरह खतरनाक नहीं हैं, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं।

नए वेरिएंट JN1 के कहाँ कितने केस?
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार सिंगापुर में 1 से 19 मई के बीच 3,000 नए केस मिले, जो पिछले महीने के मुकाबले 28% ज्यादा हैं। हॉन्गकॉन्ग में जनवरी से अब तक 81 केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से 30 की मौत हो चुकी है। चीन और थाईलैंड ने भी अलर्ट जारी किया है, हालांकि मरीजों की सटीक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। भारत में 19 मई 2025 तक कुल 93 केस सामने आए हैं। फिलहाल किसी गंभीर लहर के संकेत नहीं हैं।
JN1 वेरिएंट: क्या है इसकी खासियत?
JN1, ओमिक्रॉन के BA.2.86 वेरिएंट का एक स्ट्रेन है, जिसमें करीब 30 म्यूटेशन हैं। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था और दिसंबर में WHO ने इसे 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' घोषित किया।
विशेषज्ञों के मुताबिक, JN1 बेहद आसानी से फैलता है लेकिन ज़्यादातर मामलों में गंभीर लक्षण नहीं देता। हालांकि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर है, उनके लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है।
क्या वैक्सीन्स अब भी कारगर हैं?
पहले की वैक्सीन्स और संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज JN1 पर पूरी तरह असरदार नहीं हैं। लेकिन WHO के अनुसार, XBB.1.5 मोनोवैलेंट बूस्टर वैक्सीन JN1 से लड़ने में कारगर है। यह शरीर में एंटीबॉडी को बढ़ाता है और संक्रमण से सुरक्षा 19% से 49% तक दे सकता है।
भारत की तैयारी कैसी है?
भारत में फिलहाल कोविड की कोई लहर नहीं दिख रही है, लेकिन सरकार सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मुंबई में कुछ हल्के लक्षणों वाले केस जरूर मिले हैं, खासकर युवाओं में, लेकिन घबराने जैसी स्थिति नहीं है।
-
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications