पहले टेस्ट में सफल रही अमेरिका की कोरोना वायरस वैक्सीन, 45 लोगों पर हुआ टेस्ट
वॉशिंगटन। पूरा विश्व कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है, विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1.32 करोड़ पार हो गई, जबकि 5.76 लाख से ज्यादा की जान चली गई है। ऐसे में सबको कोरोना वैक्सीन का इंतजार है, तो इसी बीच एक उम्मीद की किरण अमेरिका में दिखाई पड़ी है क्योंकि अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वायरस वैक्सीन अपने पहले ट्रायल में पूरी तरह से सफल रही।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसीन में छपे अध्ययन में कहा गया है कि 45 स्वस्थ लोगों पर इस वैक्सीन के पहले टेस्ट के परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं। इसका कोई घातक साइड इफेक्ट नहीं रहा जिसकी वजह से वैक्सीन के ट्रायल को रोक दिया जाए, जो भी इफेक्ट देखे गए हैं वो मामूली देखे गए हैं।
45 लोगों पर वैक्सीन का टेस्ट हुआ
शोध में कहा गया है कि इस वैक्सीन ने प्रत्येक व्यक्ति के अंदर कोरोना से जंग के लिए एंटीबॉडी विकसित किया है और अगर पहले ही टेस्ट में कोई एंटीबॉडी बनती है तो इसे बड़ी सफलता माना जाता है, हालांकि अभी किसी नतीजे पर पहुंचा नहीं गया है लेकिन ये संकेत अच्छे हैं। अभी जिन 45 लोगों पर इस वैक्सीन का टेस्ट हुआ है, उन सबकी उम्र 18 से 55 साल के बीच में थी। इस वैक्सीन का टेस्ट बुजुर्ग लोगों पर भी हुआ है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है, फिलहाल अब मॉडर्ना कंपनी 27 जुलाई तक लेट स्टेज ट्रायल करने वाली है, अगर वैक्सीन का तीसरा चरण भी सफल रहा तो कंपनी इस बारे में ऐलान करेगी।
अमेरिका में जारी है कोरोना का तांडव
कंपनी ने कहा कि जिन 45 लोगों को पर इस वैक्सीन का टेस्ट किया गया, उनके अंदर सिरदर्द, कमर दर्द और हल्का बुखार देखा गया, जो कि परेशानी का कारण नहीं है। मालूम हो कि अमेरिका में अब तक हुए 4.32 करोड़ से ज्यादा परीक्षण में 34.8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि मृतक संख्या 1.38 लाख पार है। अमेरिका में कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज है, इसलिए यहां बढ़ते मामलों को देखते हुए चर्च, बार आदि में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications