Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोविड 19: अमेरिका, आयरलैंड, रोमानिया और जापान से पहुंची बड़ी मेडिकल मदद, रेमडेसिविर भेजेगा बांग्लादेश

कोरोना वायरस भारत में तबाही मचा रहा है। अमेरिका, जापान, आयरलैंड, रोमानिया, रूस और बेल्जियम से भारत को इमरजेंसी मेडिकल मदद भारत पहुंची है।

नई दिल्ली, अप्रैल 30: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा लहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भी भारत में हर दिन साढ़े 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 3 हजार की सीमा को पार कर गया है। अस्पतालों की स्थिति अब भी बेहद खराब बनी हुई है और मदद के लिए केन्द्र सरकार अलग अलग देशों की तरफ मुंह ताक रही है। दुनिया के कई देश इस विकट परिस्थिति में केन्द्र सरकार की मदद भी कर रहे हैं और अलग अलग देशों से मेडिकल मदद का मिलना जारी है। आईये देखते हैं पिछले 24 घंटे में भारत को किन किन देशों से मदद मिल रही है।

अमेरिका से मदद की दूसरी खेप

अमेरिका ने भारत की मदद के लिए मदद की दूसरी खेप भेज को रवाना कर दिया है। अमेरिकी वायुसेना का विमान सी-5एम सुपरगैलेक्सी और सी-17 ग्लोबमास्टर-3 ने भारत के लिए उड़ान भर दी है। इस विमान पर ऑक्सीजन सिलेंडर, रैपिड डायग्नोस्टिक किट, मास्क और ऑक्सीजन नापने की मशीन भी शामिल है। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका भारत के लिए वैक्सीन की खुराक भी भारत भेज रहा है। आज किसी भी वक्त अमेरिकी मदद भारत पहुंच सकती है। अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने ट्वीट कर विमान उड़ने की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत की मदद कर काफी खुशी मिल रही है। अमेरिका द्वारा भेजी गई इस खेप में 440 ऑक्सीजन सिलेंडर, करीब 10 लाख रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट, एक लाख एन-95 मास्क शामिल हैं। वॉशिंगटन स्थिति भारतीय दूतावास ने मदद के लिए अमेरिका का शुक्रिया कहा है। अमेरिका ने कहा है कि वो भारत को कोविड 19 संकट के दौरान 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद करेगा। इससे पहले की खेप में अमेरिका भारत को 1700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 1100 ऑक्सीजन सिलेंडर, मल्टीपल लार्ज स्केल ऑक्सीजन जेनरेटर्स भी इसी हफ्ते भेज चुका है।

आयरलैंड से पहुंची बड़ी मदद

आयरलैंड से पहुंची बड़ी मदद

संकट के समय में इस वक्त अमेरिका और रूस के बाद भारत की सबसे ज्यादा मदद आयरलैंड कर रहा है। आयरलैंड ने भारत को इस मुश्किल वक्त में दिल खोलकर मदद करने की बात कही थी। आयरलैंड से मदद का एक बड़ा शिपमेंट भारत पहुंच चुका है। आयरलैंड ने इस खेप में भारत को 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 365 वेंटिलेटर्स भेजा है। भारतीय विदेश विभाग ने ट्वीट कर कहा है कि 'भारत को लगातार अंतर्राष्ट्रीय मदद मिल रही है, 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 365 वेंटिलेटर्स को लेकर बड़ा जहाज आयरलैंड से भारत पहुंच चुका है। भारत इस मदद के लिए आयरलैंड का आभार व्यक्त करता है'।

रोमानिया से मदद

रोमानिया से मदद

अमेरिकी मदद आज किसी भी वक्त भारत पहुंच सकती है तो यूरोपीयन यूनियन के सदस्य और भारत के दोस्त देश रोमानिया ने भी दिल खोलकर भारत की मदद करनी शुरू कर दी है। जिसको लेकर भारत सरकार ने रोमानिया को शुक्रिया कहा है। रोमानया ने भारत को 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 75 ऑक्सीजन सिलेंडर, और कोविड-19 संबंधित दवाईयां भारत भेजी हैं। भारतीय विदेश विभाग के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रोमानिया को शुक्रिया कहा है।

जापान से भारत को मदद

अमेरिका के अलावा भी विश्व के कई देश लगातार भारत की मदद कर रहे हैं। फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ऑयरलैंड, बेल्जियम, लक्समबर्ग, सिंगापुर, स्वीडन, न्यूजीलैंड, कुवैत, सऊदी अरब, यूएई भी लगातार भारत की मदद कर रहा है। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को सिंगापुर और बैंकॉक से 12 खाली क्रोयोजेनिक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आई। वहीं, जापान ने भी संकट के समय में भारत की मदद करने की बात कही है। इसी महीने जापान के प्रधानमंत्री भी भारत के दौरे पर आने वाले थे लेकिन जापान खुद भी कोरोना वायरस से परेशान है, लिहाजा जापानी प्रधानमंत्री का भारत दौरा टल गया था। वहीं अब जापान ने कहा है कि भारत को इस वक्त मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है और जापान किसी भी कीमत पर इसमें पीछा नहीं रहेगा। जापान की सरकार ने भारत को तात्कालिक तौर पर 300 ऑक्सीजन जेनरेटर्स और 300 वेंटिलेटर्स भेज दिया है। भारत स्थिति जापानी दूतावास के राजदूत सातोषी सुजुकी ने कहा है कि जापान आगे भी भारत की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। आपको बता दें कि आक्सीजन जेनरेटर्स खुद ऑक्सीजन तैयार करता है और एक ऑक्सीजन जेनरेटर अपनी क्षमता के हिसाब से 20 से 100 बेड वाले अस्पताल को लगातार ऑक्सीजन सप्लाई करने में सक्षम होता है।

बांग्लादेश देगा रेमडेसिविर इंजेक्शन

बांग्लादेश देगा रेमडेसिविर इंजेक्शन

बांग्लादेश ने कहा है कि वो अगले हफ्ते भारत को रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई करेगा। आपको बता दें कि भारत में रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत है और यहां इस इंजेक्शन की जमकर कालाबाजारी भी हो रही है। भारत सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने के लिए कई देशों से संपर्क किया है, जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है। बांग्लादेश ने कहा है कि वो अगले हफ्ते तक रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ ही कई और जरूरी मेडिकल सप्लाई भारत भेजेगा। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अगले हफ्ते कर रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप भारत भेजने की बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+