US में बच्चों को जल्द लगाई जा सकती है Covaxin, भारत बायोटेक के पार्टनर ने FDA से मांगी मंजूरी

वाशिंगटन, 06 नवंबर। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में इस्तेमाल होने वाली स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' अब अमेरिका में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों-किशोरों को दी जा सकती है। दरअसल, भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के लिए अमेरिका और कनाडा में उसकी सहयोगी कंपनी ओक्यूजेन इंक ने अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) से टीके के इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी है। शुक्रवार को ओक्यूजेन इंक ने वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल कि लिए एफडीए के पास आवेदन किया।

Covaxin may soon be administered to children in the US Bharat Biotech partner seeks FDA approval

गौरतलब है कि भारत की तरह अमेरिका में भी अपनी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा है। इस बीच कोरोना महामारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए भी वैक्सीन का परीक्षण तेज कर दिया गया है। अगर भारत बायोटेक और ओक्यूजेन इंक को एफडीए से मंजूरी मिल जाती है तो अमेरिका में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। भारत बायोटेक के वैक्सीन के क्लिनिकल प्रमुख डॉ रैचेस एला ने ट्वीट कर बताया, हमें अपने पार्टनर ओक्यूजेन इंक के माध्यम से यूएस-एफडीए को अपनी ईयूए फाइलिंग की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

यह भी पढ़ें: बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ एम्स के डॉ गुलेरिया ने दी चेतावनी, कहा-'कोरोना के मामले हो सकते हैं और भी गंभीर'

वैक्सीन के लिए अनुमति मांगते हुए ओक्यूजेन ने एफडीए से कहा कि भारत में पिछले दो साल से 18 वर्ष के 526 बच्चों-किशोरों पर किए गए दूसरे-तीसरे चरण के 'क्लीनिकल ट्रायल' नजीतों के आधार पर उन्होंने यह आवेदिन किया है। इसमें टीके के असर को जानने के लिए भारत में करीब 25,800 वयस्कों पर किए गए तीसरे चरण के नतीजे का भी उल्लेख किया गया है। ओक्यूजेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सह-संस्थापक तथा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर मुसुनूरी ने कहा, अमेरिका में बच्चों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मांगना, महामारी से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कई रिपोर्ट और रिसर्च में यह सामने आया है कि लोग अपने लिए और अपने बच्चों के लिए वैक्सीन से चयन में और अधिक विकल्प चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+