कजिन्स को छोड़ो, कोई और ढूंढ़ो... इस डेटिंग एप के विज्ञापन की टैगलाइन से भड़के मुस्लिम, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान में एक डेटिंग एप का विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन की टैग लाइन लोगों का ध्यान काफी आकर्षित कर रही है। इस टैगलाइन में लिखा है- कजिन को छोड़ो, कोई और ढूंढ़ो...

दरअसल पाकिस्तान में चचेरे भाई/बहनों में विवाह बेहद आम हैं। ऐसे में डेटिंग कंपनियों को बिजनेस के अवसर कम मिल पाते हैं। अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने एक अनोखा टैगलाइन दिया है। इस टैगलाइन में चचेरे भाईयों को छोड़कर किसी और को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है।

Cousins Ko Choro, Koi Aur Dhoondo

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डेटिंग एप के विज्ञापन में लिखा था, 'कजिन को छोड़ो कोई और ढूंढो।' इस तस्वीर को तेजी से वायरल किया जा रहा है। यूजर्स इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों की इस विज्ञापन को देख भौहें तन गई हैं तो कुछ लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

इस विज्ञापन को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'मज एप भी तुमलोगों से परेशान हो चुका है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जिन्नाह ने पाकिस्तान को बनाया, जिससे कि यहां रहने वाले सभी मुसलमान अपने चचेरे भाई बहनों से आसानी से शादी कर सके।'

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, "पाकिस्तान में दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम डेटिंग और विवाह ऐप "मज़" का विज्ञापन हो रहा है।

एक अन्य ने लिखा, "मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि @muzz_app दिखावटी विवाहों का मुखौटा है और सभी इस्लामी अवैध अप्रवासियों को वैध बनाने का प्रयास है?"

मज डेटिंग एप के संस्थापक शहजाद यूनुस है। उन्होंने 2015 में इसे लॉन्च किया था। मज डेटिंग एप की टैगलाइन "व्हेयर सिंगल मुस्लिम मीट" और "व्हेयर मुस्लिम मीट" है। यह कैज़ुअल डेटिंग के विपरीत शादी पर जोर देती है।

आपको बता दें कि Muzz मुसलमानों प्रेमी-प्रमियों के लिए अमेरिका का सबसे बड़ा मुस्लिम डेटिंग और विवाह ऐप है। इसकी अमेरिका के अलावा अन्य मुस्लिम आबादी वाले देशों में खूब लोकप्रियता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+