दुनिया का वो देश, जहां महिलाओं को शादी की फिक्र नहीं, घर की जिम्मेदारियां लगती हैं बोझ

लक्जरी लाइफ की बढ़ती जरूरतें अब जीवन को बुरी तरह प्रभावित करने लगी हैं। दुनिया के कई विकिसित देश ऐसे हैं जहां अब पुरुषों और महिलाओं में शादी करने घर बसाने का इंट्रेस्ट दिनोंदिन घटता जा रहा है। चीन के बाद जापान में भी कुछ ऐसा ही है।

जपान में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

जपान में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

जापान के पुरुषों और महिलाओं में शादी के प्रति घटती रुचि वहां के लिए संकट की स्थिति ला सकती है। इस देश में पहले से ही जन्म दर काफी कम है। आने वाले दिनों में यह और अधिक घट सकती है। विशेषज्ञों ने देश में संकट की संभावना व्यक्त की है। इसका कारण देश की बड़ी आबादी ऐसी है जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों ही शादी के लिए तैयार नहीं हैं। विशेषज्ञों चेतावनी दी है कि अगर देश में जन्मदर की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो जापान को भविष्य में श्रम की कमी और लंबे समय तक आर्थिक समस्याओं के लिए खुद को तैयार करना पड़ सकता है।

सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

जापान के जेंडर इक्वेलिटी ब्यूरो कैबिनेट ऑफिस ने 14 जून को एक श्वेत पत्र प्रकाशित किया। इसमें देश में घटते जन्मदर को लेकर सर्वेक्षण के निष्कर्ष जारी किए। सर्वेक्षण में दिसंबर और जनवरी के बीच 20,000 लोगों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। इसमें 20 से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की प्रतिक्रियाएं ली गईं।

घर की जिम्मेदारी में नहीं फंसना चाहतीं महिलाएं

घर की जिम्मेदारी में नहीं फंसना चाहतीं महिलाएं

सर्वेक्षण में यह पता चला है कि 30 वर्ष आयु वर्ग की 25.4% महिला और 26.5% पुरुष ऐसे मिले जिनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंन अपने शादी न करने के निर्णय के बारे में अलग, अलग तर्क दिए। शादी में रुचि न रखने वाली अधिकांश महिलाओं ने कहा कि उन्हें लगता है कि शादी के बाद उन्हें घर के काम, बच्चों की देखभाल और अपने परिवारवालों की लंबे समय तक देखभाल की जिम्मेदारी उठानी होगी। यह सब उन्हें एक अतिरिक्त बोझ लगता है।

जापान में उपनाम बदलने की समस्या

जापान में उपनाम बदलने की समस्या

जापान के नागरिक संहिता और परिवार रजिस्टर कानून के तहत, परिवारों का एक ही उपनाम होना चाहिए। जबकि आमतौर पर पत्नियों को अपना उपनाम बदलना पड़ता है। सर्वे में यह पाया गया कि अपने उपनाम बदलने की परेशानी के कारण भी महिलाएं शादी नहीं करना चाहती।

10 में से 4 जापानी पुरुष डेट पर कभी नहीं गए: रिपोर्ट

10 में से 4 जापानी पुरुष डेट पर कभी नहीं गए: रिपोर्ट

अविवाहित जापानी पुरुष जीवन में स्वतंत्रता चाहते हैं। वे शादी के बंधन में बंधकर घर के खर्च के बोझ तले दबना नहीं चाहते। 20 से 39 वर्ष की आयु के बीच के 36.2% पुरुषों का कहा है कि अब तक उनकी किसी ऐसी महिला से मुलाकात नहीं हुई जिसे वे पसंद कर सकें। इसका कारण यह है कि वो कभी किसी के साथ डेट पर नहीं गए। जपान में 30 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 35% ऐसे अविवाहित जापानी पुरुष हैं जो कभी डेट पर नहीं गए। जबकि एक सरकारी रिपोर्ट की मानें तो यह 10 में से 4 जापानी पुरुष ऐसे हैं जो 20 की उम्र में कभी डेट पर नहीं गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+