डोकलाम विवाद पर चीनी अखबार का दावा, भारत-चीन के बीच युद्ध का काउंटडाउन शुरू
नई दिल्ली। डोकलाम विवाद को लेकर चीन की ओर से लगातार भारत पर दवाब बनाया जा रहा है। चीनी मीडिया लगातार भारत के खिलाफ लिखकर हमारी हिम्मत को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस बार भारत पीछे हटने को तैयार नहीं है।

एक बार फिर से चीनी मीडिया ने भारत को युद्ध की धमकी देते हुए लिखा कि भारत को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वो बाज नहीं आ रहा है। चीनी अखबार ने लिखा कि भारत और चीन के बीच युद्ध का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने लिखा कि भारत और चीन के बीच युद्ध का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। अखबार ने अपने संपादकीय लेख में लिखा कि अगर भारत ने डोकलाम में अपनी सेना को पीछे नहीं किया तो उसके बाद खुद को कोसने के बजाए कुध नहीं बचेगा। उसने लिका कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्ध का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
अखबार ने लिका है कि भारत ने लगातर चीन की चेतावनियों को नजरअंदाज किया है। अगर जल्द भारत ने इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया तो उसके बाद पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा। वहीं भारत ने कहा है कि देस ने 1962 की लड़ाई से सीख ले लिया है और अब उनके सैनिक हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications