ऑस्ट्रेलिया में कोरोना पर स्वतंत्र जांच को लेकर चीन को लगी मिर्ची, कड़े कदम उठाने की दी धमकी

बीजिंग। कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में चीन के खिलाफ गुस्‍सा बढ़ता जा रहा है और ऑस्‍ट्रेलिया की सरकार ने कहा है कि वह चीन के खिलाफ जांच शुरू कर सकता है। चीन को ऑस्‍ट्रेलिया के इस ऐलान पर मिर्ची लग गई है और उसने देश को धमकी दी है कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो फिर बुरे नतीजे देखने को मिलेंगे। ऑस्‍ट्रेलिया में चीन के राजदूत की ओर से कहा गया है कि अगर सरकार ने कोरोना वायरस पर इनक्‍वॉयरी को आगे बढ़ाया तो फिर चीनी उपभोक्‍ता उसका बहिष्‍कार कर सकते हैं, साथ ही चीन से कोई भी स्‍टूडेंट ऑस्‍ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए नहीं आएगा और इसके अलावा टूरिज्‍म पर भी असर पड़ सकता है।

scott-morrison

ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम ने कही जांच की बात

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरीसन ने कहा है कि वह कोरोना मामले में जांच करा सकते हैं। ऑस्‍ट्रेलिया में चीन के राजदूत चेंग जिनग्‍ये ने इस कदम को ऑस्‍ट्रेलिया के लिए खतरनाक बताते हुए देश को धमकी दी। उन्‍होंने कहा कि सरकार की तरफ से एक 'स्‍वतंत्र' खतरनाक कदम हो सकती है। चेंग ने कहा कि अगर ऑस्‍ट्रेलिया, चीन के साथ दोस्‍तों की तरह बर्ताव नहीं कर सकता है तो फिर चीन के लोग खासतौर छात्र और पर्यटक ऑस्‍ट्रेलिया को बहिष्‍कार कर सकते हैं। चेंग ने कहा कि यह सही है कि उनके देश ने महामारी का सामना ठीक से नहीं किया लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया जैसे देशों की तरफ से जो प्रतिक्रिया आ रही है, उससे चीन के नागरिक काफी निराश हैं।

चीनी राजदूत बोले वुहान से नहीं आया वायरस

चेंग के शब्दों में, 'मेरा मानना है कि लंबे समय तक अगर इसी तरह से मूड खराब से बहुत खराब होता रहा तो फिर लोग सोचेंगे कि हम क्‍यों ऐसे देश जाएं जो अब चीन का दोस्‍त नहीं है, पर्यटक भी इसी तरह से सोच सकते हैं।' चेंग ने यह बात ऑस्‍ट्रेलियाई फाइनेंयिल रिव्‍यू के साथ बातचीत में कही। उन्‍होंने कहा कि छात्रों के माता-पिता भी सोच सकते हैं कि जो देश अब बहुत ज्‍यादा दोस्‍ताना नहीं रहा है और दुश्‍मन की तरह बन चुका है, वहां पर क्‍या अपने बच्‍चों को भेजना ठीक रहेगा। ऑस्‍ट्रेलिया में शिक्षा अर्थव्‍यवस्‍था का सबसे बड़ा जरिया है और हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में 30 बिलियन डॉलर की रकम ऑस्‍ट्रेलिया की इकोनॉमी को मिलती है। चीनी राजदूत ने इस बात से इनकार कर दिया कि वायरस सबसे पहले वुहान की वेट मार्केट से निकला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+