यूएई ने भारतीय यात्रियों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की व्यवस्था अस्थायी रूप से रोकी

यूएई ने भारतीय यात्रियों का 'वीजा-ऑन-अराइवल' अस्थायी रूप से रोका

नई दिल्ली, 24 अगस्त: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। एतिहाद एयरवेज ने बताया है कि वो लोग भी इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे जो पिछले दो हफ्ते से भारत में हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा और नमीबिया से आने वाले यात्रियों के लिए भी वीजा ऑन अराइवल सुविधा को फिलहाल निलंबित किया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात

ट्विटर पर एक यात्री ने इसको लेकर इत्तिहाद एयरवेज से जानकारी मांगी थी। यात्री ने पूछा था कि अगर कोई भारतीय नागरिक जिसके पास अमेरिका का वीजा है क्या वह अबु धाबी जा सकता है। ट्वीट का जवाब देते हुए विमानन कंपनी ने लिखा- संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने पिछले 14 दिनों में भारत से आने वाले यात्रियों के लिये आगमन पर वीजा की सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित किया है। अगर एक भारतीय नागरिक हैं, तो आप अबू धाबी सहित संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने पर वीजा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके लिए, आपके पास यूएस विज़िटर वीजा या ग्रीन कार्ड होना चाहिए। नहीं तो यूके या यूरोपीय संघ का निवास होना चाहिए। साथ ही पासपोर्ट की कम से कम छह महीने की वैधता होनी चाहिए।

सऊदी ने भी बदले नियम

सऊदी अरब ने भी यात्रा के नियमों में बदलाव करते हुए घोषणा की है कि वो भारतीय नागरिक जो सऊदी अरब में वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं और भारत की यात्रा पर गए हैं। ये लोग अब किसी तीसरे देश में क्वारंटीन की अवधि बिताए बिना सीधे सऊदी लौट सकते हैं। सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास ने ये बताया है।

कोरोना के चलते दुनियाभर में बदले हैं यात्रा के नियम

बीते साल फरवरी-मार्च में कोरोना के मामले आने शुरू होने के बाद दुनियाभर में यात्रा के नियमों में बदलाव हुए हैं। यात्रा नियमों को अलग-अलग देश अक्सर बदलते भी रहते हैं। किस देश में कोरोना के कितने मामले हैं, इसको देखते हुए सरकारें प्रतिबंधों को लेकर फैसला लेती रही हैं। जिन देशों में कोरोना के मामले कम होते हैं, वहां के लोगों को यात्रा की इजाजत मिल जाती है लेकिन किसी देश में ज्यादा केस आने पर उसके नागरिकों को इजजात नहीं दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+