कोरोना के खिलाफ जंग में छोटे-छोटे देश अमेरिका को दे रहे हैं दान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के सामने इस समय पूरी दुनिया मुश्किल में नजर आ रही है। इस वक्त में दुनियाके देश एक दूसरे को मदद भी कर रहे हैं। मुश्किल वक्त में ताकतवार और कमजोर देशों के मायने भी बदल गए हैं। कई छोटे देश दुनिया की सुपरपावर कहे जाने वाले अमेरिका को मदद कर रहे हैं। ताइवान ने अमेरिका को एक लाख मेडिकल फेस मास्क दान किए हैं।

ताइवान ने की मदद

ताइवान ने की मदद

ताइवान ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्टेट को एक लाख फेस मास्क भेजे हैं। सोमवार को बोस्टन में ये मास्क पहुंचे। जानकारी दी गई है कि ये स्पेशल मास्क हैं जो मेडिकल स्टाफ और फ्रंट लाइन में काम कर रहे लोगों को दिए जाएंगे। मैसाचुसेट्स कोरोना से काफी प्रभावित है और उसे इस समय इन मास्क की काफी जरूरत थी। जिसे देखते हुए कोरोना संकट के बीच ताइवान ने अमेरिका की मदद की है।

अमेरिका को 20 लाख मास्क देने का किया है वादा

ताइवान ने अमेरिका को 20 लाख मास्क देने की बात कही है। जो वो भेज भी रहा है। यूएस कांग्रेसमैन स्कॉट पेरी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि कोरोना से जारी लड़ाई में ताइवान की तरफ से की गई मदद के हम आभारी हैं। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है, वहीं ताइवान में भी अब तक 400 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 6 लोगों की मौत हो गई है।

 अमेरिका में कोरोना से 47 हजार मौतें

अमेरिका में कोरोना से 47 हजार मौतें

अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमेरिका में 47,660 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 25,085, स्पेन में 21,717 और फ्रांस में 21,340 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है। दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब 26 लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 26,35,716 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक 1,84,066 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना: अमरीका के ग्रीन कार्ड बैन से भारतीय डॉक्टर कितनी मुश्किल में?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+