Coronavirus: सात लोग एक लिफ्ट में फंस गए, फिर एक को आई खांसी...
बेंगलुरु। कोरोना वायरस का प्रकोप ऐसा देखने को मिल रहा है कि कई लोगों ने अपने आप को घर की चारदीवारी में कैद कर लिया है। वहीं कनाड़ा में कोरोना वायरस पर विश्व की पहली फिल्म का निर्माण किया गया। इस पूरी फिल्म की शूटिंग एक लिफ्ट में की गयी हैं।

इस फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया हैं कि एक लिफ्ट में सात लोग फंसे हुए हैं जो विश्व के विभिन्न देशों के नागरिक हैं। लिफ्ट में फंसे हुए लोगों में एक चाइनीज लड़की भी हैं जिसको अचानक खांसी आ जाती हैं। जिसके बाद कोरोना वायरस के खौफ लोगों में इतना हैं कि लिफ्ट में फंसी एक और लड़की उसके खांसने पर उसे बुरी तरह डाटने लगती हैं और कहती हैं कि तुम्हें नहीं पता कि तुम्हारें ऐसा करने से कोरोना का वायरस पूरी बिल्डिंग में फैल जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications