Coronavirus: अब मैक्सिको के लोगों ने की अमेरिकियों के लिए बॉर्डर बंद करने की मांग
मैक्सिको सिटी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको की जिस सीमा पर दिवार बनाने की मांग करते थे, आज उसी मैक्सिको के नागरिकों ने मांग की है कि अमेरिका से सटे सर्दन बॉर्डर को बंद कर दिया जाए। मैक्सिको की जनता को शक है कि अमेरिकी नागरिक उनके देश में आ सकते हैं और कोरोना वायरस महामारी को फैला सकते हैं।

चेक प्वाइंट पहुंच ट्रैफिक को किया ब्लॉक
मैक्सिको के सोनोरा में लोगों ने ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया है। यह जगह अमेरिकी राज्य एरिजोना के दक्षिण में है। यहां पर लगातार दूसरे दिन मैक्सिको में आने वाले ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। बुधवार को यहां पर चेकप्वाइंट कई घंटों तक बंद रहा। लोगों ने मास्क पहने हुए थे और उनके पास साइन बोर्ड थे। इन बोर्ड्स पर लिखा था, 'अमेरिकियों अपने घरों में ही रहो।' मैक्सिको के बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। सिर्फ कुछ जरूरी बिजनेस ही बॉर्डर के जरिए हो रहा है। मगर विरोध प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस और सुरक्षा बहुत कम है और अथॉरिटीज की तरफ से भी कोई टेस्टिंग नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि मैक्सिको के राष्ट्रपति की जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से ट्रंप ने महामारी को लेकर सक्रियता दिखाई है, वह मैक्सिको के राष्ट्रपति नहीं दिखा सके। मैक्सिको में अब कोरोना के 585 मामले सामने आए हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में अब तक इस वायरस की वजह से 85,390 लोग संक्रमित हैं और 17,170 नए केस सामने आए हैं। इस देश में अब तक वायरस ने 1295 लोगों की जान ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications