अब तक 53 क्षेत्रों में मिल चुका है कोरोना का नया वैरिएंट: डब्ल्यूएचओ

अब तक 53 क्षेत्रों में मिल चुका है कोरोना का नया वैरिएंट: डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली, 26 मई: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट B.1.617 अब तक 53 क्षेत्रों में मिल चुका है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पहली बार भारत में पाया गया कोरोना वेरिएंट B.1.617 के केस अब आधिकारिक तौर पर 53 क्षेत्रों मिल चुके हैं और ये तेजी से बढ़ रहा है।

B.1.167 Covid new variant found in 53 country, WHO, coronavirus, corona vaccine effficiency, 53 देशों में पहुंचा भारत में मिला कोरोना का वेरिएंट, कोरोना वायरस

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वेरिएंट B.1.617 की ट्रांसमिसेबिलिटी बढ़ी हुई पाई गई है। वहीं इससे बीमारी की गंभीरता और संक्रमण के खतरे की जांच चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले हफ्ते के दौरान वैश्विक स्तर पर, नए मामलों और मौतों की संख्या में कमी जारी रही। यूरोपीय क्षेत्र ने पिछले सात दिनों में नए मामलों और मौतों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की, इसके बाद दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का स्थान है। अमेरिका, अफ्रीका और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले हफ्ते रिपोर्ट किए गए मामलों के समान रही।

भारत में कोरोना के मामले

भारत में इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकाी दी है कि देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख से अधिक नए कोरोना केस सामने आए हैं, जबकि 4157 मरीजों की मौत इस दौरान हो गई। देश में इस समय कुल कोरोना केस दो करोड़ 71 लाख 57 हजार हैं, जिसमें 25 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक कोरोना से 3 लाख 11 हजार मौतें देश में हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+