लॉकडाउन के चलते मगरमच्छों की मौज, खूबसूरत बीचों पर मस्ती से ले रहे हैं धूप का आनंद, देखिए तस्वीरें

नई दिल्‍ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। इसे हराने के लिए हर जगह लॉकडाउन है। लोग घरों में कैद है और यातायात सुविधाओं पर ब्रेक लगा हुआ है। इस बीच मेक्सिको के समद्र तट पर कुछ ऐसा हुआ है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। मैक्‍सिको के सुंदर बीचों को मगरमच्‍छों ने अपने कब्‍जे में ले लिया है। दरअसल लॉकडाउन के चलते बीच पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में बेफ्रिक मगरमच्‍छ रेत पर आराम से लेटकर बिना किसी रोक-टोक धूप का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें कि मैक्‍सिको के बीच अप्रैल के पहले हफ्ते से ही पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं ताकि कोरोनो वायरस प्रकोप के दौरान लोगों की भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जा सके।

पहली बार देखा गया ऐसा

पहली बार देखा गया ऐसा

मेक्सिको न्यूज डेली के अनुसार, ओक्साका में ला वेंटानिला के मगरमच्छ पहली बार समुद्री तट पर आए हैं। कोरोनावायरस लॉकडाउन में पहली बार ऐसा देखा गया। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें मगरमच्छ को बाहर आराम करते देखा जा सकता है। कुछ मगरमच्छों को लहरों पर सर्फिंग करते भी देखा गया।

लॉकडाउन में सड़कों पर आने लगे हैं जंगली जानवर

आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जानवरों का बाहर आने का ये पहला मामला नहीं है। द सन के अनुसार, जंगली जानवर देश के कई स्थानों पर दिखाई दे रहे हैं। होटल और समुद्र तट बंद हो चुके हैं, ऐसे में जानवर मजे ले रहे हैं। ग्रैंड साइरनिस रिवेरा माया रिजॉर्ट एंड स्पा के पास, हाल ही में एक जगुआर देखा गया था। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर सड़कों पर घूमने वाले जानवरों के कई वीडियो और पिक्स सामने आए हैं। केरल में, मार्च में एक दुर्लभ बिल्ली का बच्चा देखा गया था।

दुनिया भर में कोरोना से संक्रमितों की संख्‍या 20 लाख

दुनिया भर में कोरोना से संक्रमितों की संख्‍या 20 लाख

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 19 लाख 76 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 1 लाख 28 हजार के पार चली गई है।दुनिया में 4 लाख 73 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस से 180 से ज्यादा देश प्रभावित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+