राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साझा किया लॉकडाउन खोलने के थ्री फेज प्लान
नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना वायरस का संकट सबसे ज्यादा है। विश्वस में सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में ही हुई है। कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में 667,801 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, अब तक 32,917 की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना के कारण बढ़ते कोहराम के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने लॉकडाउन खोलने के थ्री फेज प्लान साझा किए हैं। हालांकि कहां, कब लॉकडाउन खोला जाए, इसका आखिरी फैसला स्टेट के गवर्नर का ही होगा।

ट्रंप के तीन चरण को 'ओपनिंग अप अमेरिका' नाम के डॉक्यूमेंट्स के नाम से जारी किया गया है। इसके मुताबिक लॉकडाउन खोलने के लिए राज्यों को अपने यहां संक्रमित लोगों की संख्या और पॉज़िटिव टेस्टों में गिरावट दर्ज करानी होगी। संक्रमण की संख्या गिरने के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। इन तीन चरणों की बात करें तो इसके तहत पहला फेज है सोशल डिस्टेंसिंग। यानी लॉकडाउन खुलने के बाद भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहना होगा वहीं पब्लिस प्लेस पर 10 से ज्यादा लोग एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे। वहीं बीमार और कमजोर लोगों को सार्वजनिक जगहों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को ग़ैरज़रूरी यात्राओं पर जाने की मनाही होगी। वहीं पब्लिक इंटरेक्शन और सार्वजनिक जगहों पर समय बिताने की समयसीमा कम की जाएगी। बार और जिम तभी खुलेंगे, जब उनके संचालक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भीड़ को मानेज करने में सक्षम होंगे।












Click it and Unblock the Notifications