अमेरिका में कोरोना की कहर, बीते 24 घंटे में 922 लोगों की मौत

न्‍यूयॉर्क। पूरी दुनिया जानलेवा कोरोना वायरस के भयंकर चपेट में है। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अबतक संक्रमितों की संख्‍या 6,849,579 हो गई है। जबकि इससे 398,244 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,100,946 है और 3,748,633 लोग ठीक भी हो चुके हैं। बात अगर अमेरिका की करें तो वहां की हालत सबसे खराब है। यहां बीते 24 घंटे में पिछले 24 घंटे में 922 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका में कोरोना की कहर, बीते 24 घंटे में 922 लोगों की मौत

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 922 मौतें हुईं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा 1,09,042 पर पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डोमीटर के मुताबिक अमेरिका में मौत का आंकड़ा शनिवार सुबह आठ बजे तक 1,11,390 पर पहुंच गया है।

फिजी ने खुद को किया कोरोना मुक्त घोषित

प्रशांत महासागर में स्थित फिजी ने खुद को कोरोना वायरस से मुक्त घोषित कर दिया है। देश में संक्रमित मिले सभी 18 लोगों के ठीक होने के बाद उसने यह निर्णय लिया। प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनिमारामा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि अंतिम संक्रमित मरीज भी ठीक हो गया है। हमारे यहां कोरोना संक्रमण की जांच की संख्या बढ़ा दी गई है।

वैक्‍सीन को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने को लेकर प्रक्रिया सही दिशा में है। शुक्रवार को उन्होंने दावा किया कि एक दिन पहले वैक्सीन को लेकर उन्होंने अहम बैठक की है। इस दिशा में बहुत शानदार प्रगति हुई है। जिस तरह वैक्सीन बनाने की दिशा में काम हो रहा है, बहुत जल्दी ही हम इसको लेकर सबसे आश्चर्यचकित करते हुए खुशखबरी दे सकते हैं। कोरोना को लेकर ट्रंप ने कहा, हमने हर निर्णय को सही ढंग से किया है। हम दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। उस ताकत के चलते ही हम इस महामारी से लड़ पाए हैं। मुझे लगता है कि हम वास्तव में अच्छा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+