स्‍पेन में कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटे में हुई 838 मौतें, जानें विश्‍व भर का हाल

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस दुनिया भर में प्रलय मचा रखी है। स्‍पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में पिछले 24 घंटे यानी महज एक दिन में कोरोना वायरस से 838 लोगों मौत हुई इसके साथ ही स्‍पेन में कोराना वायरस से हुई कुल मौतों की संख्या 6,528 पर पहुंच गई है। बता दें स्पेन में मरने कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक के सर्वोच्च स्तर पहुंच गई है।

corona
वहीं अमेरिका द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक अमेरिका में एक लाख 22 हजार से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। सबसे भयावह बात ये हैं कि अमेरिका में पिछले दो दिनों में मरने वालों की संख्‍या दोगुनी से भी ज़्यादा है।
corona
बता दें यूनाइटेड किंगडम में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 1,228 लोगों की मौत हो चुकी हैं। यूके के आंकड़ों के अनुसार कुल वहां कोराना संक्रमितों की संख्‍या में 209 मरीजों की वृद्धि हुई है। ब्रिटिश सरकार नवीनतम आंकड़ों के बाद वरिष्ठ मंत्री माइकल गोवे ने कहा कि यूके में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार होने पर बिट्रेन सरकार बहुत चिंतित' है।
corona
गौरतलब है कि दुनिया भर में अब तक कुल छह लाख साठ हजार लोग इस महामारी का शिकार हो चुके हैं और जिनमें 30 हजार से कहीं अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं और 1 लाख 39 हजार लोग जो कोरोना पॉजिटिव निकले थे वो अब स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+