कोरोना मुक्त हुआ हुआ चीन का वुहान, आखिरी तीन मरीजों को मिली छुट्टी

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के बीच चीन के वुहान से राहत की खबर आई है। वुहान में अब कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। शुक्रवार को जानकारी दी गई है कि वुहान में कोरोना से संक्रमित जो तीन मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद शहर में कोई कोरोना का मरीज अस्पतालों में नहीं है।

वुहान में ही सबसे पहले आए थे कोरोना के मामले

वुहान में ही सबसे पहले आए थे कोरोना के मामले

चीन का वुहान ही वो शहर है, जहां सबसे पहले कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद ये चीन के दूसरे शहरों और फिर पूरी दुनिया में फैल गया। कोरोना के चलते काफी समय तक वुहान शहर वायरस का केंद्र रहा और लॉकडाउन में रहा। अब इस शहर ने कोरोना से जंग जीत ली है। करीब एक करोड़ मरीजों के जांच के साथ चीन का वहुान अब कोरोना मुक्त हो गया है। चीन के प्रोफेसर लू चुशुन ने बताया है कि 14 मई से 1 जून की रात 12 बजे तक वुहान में 98,99,828 लोगों की कोविड-19 जांच की गई।

चीन में सौ से भी कम एक्टिव केस

चीन में सौ से भी कम एक्टिव केस

काफी समय तक चीन दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश था। अब कुल मामलों की संख्या के आधार पर चीन दुनिया में 18वें नंबर पर है। 17 देशों में उससे ज्यादा मामले सामने आए हैं। चीन में 83,027 कुल संक्रमित मरीज मिले और 4634 मौतें हुई हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया है कि इस समय चीन में अब सिर्फ 66 कोरोना मरीज एक्टिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 दुनिया में कोरोना संक्रमितों की तादाद 67 लाख के पार

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की तादाद 67 लाख के पार

वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67,28,250 हो चुकी है और अब तक इससे 393,656 मौते हुई हैं। अमेरिका सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित है। वहीं भारत भी इस वायरस की बुरी तरह से चपेट में है। शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,26,770 हो गई है, जिनमें से 9851 केस पिछले 24 घंटों के भीतर सामने आए हैं। हालांकि एक बड़ी राहत की बात ये है कि देशभर के अलग-अलग राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 1,09,462 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 1,10,960 हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 273 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। देश में अभी तक 6348 लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

चीन का वुहान हुआ कोरोना मुक्त, no corona case in wuhan, Coronavirus, China, Wuhan, चीन, वुहान , कोरोना वायरस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+