Coronavirus: चीन में मौतों के 28 नए मामले, मरने वालों का आंकड़ा 3070 पहुंचा

बीजिंग। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से 28 लोगों की मौत हुई है। 28 ताजा मामलों के बाद अब चीन में मरने वालों की संख्‍या 3070 तक पहुंच गई है। चीन के नेशनल हेल्‍थ कमीशन (एनएचसी) की तरफ से बताया गया है कि देश में संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए हैं। चीन के हुबेई प्रांत के वुहान को ही कोरोना वायरस का केंद्र माना जा रहा है। संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, वे सभी हुबेई से बाहर के हैं।

china-coronavirus

दुनिया भर में एक लाख लोग संक्रमित

चीन में कोरोना वायरस की वजह से मौतों के 28 जो नए मामले सामने आए हैं, उसमें से 25 मौतें हुबेई के बाहर दर्ज की गई हैं। हुबेई अभी तक लॉकडाउन की स्थिति में है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए हुबेई प्रांत को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हालांकि जो एक सकारात्‍मक पहलू है, वह है कि हुबेई में कई हफ्तों के बाद संक्रमण के केसेज में कमी आई है। यहां पर संक्रमित लोगों की संख्‍या 74 दर्ज की ई है और यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। जनवरी से ही इस प्रांत में क्‍वारटाइन के उपायों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हेल्‍थ ऑफिशियल्‍स की तरफ से 24 ऐसे केसेज के बारे में जानकारी दी गई है जो बाहर से आए हैं। इसके बाद उन्‍हें डर है कि चीन में इनफेक्‍शन दोबारा पनप सकता है क्‍योंकि अब बाहर के देशों में लोग संक्रमित होने लगे हैं। शुक्रवार को पूरी दुनिया में इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्‍या 100,000 तक पहुंच गई है और अब 90 देशों में इसने दस्‍तक दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+